Advertisement

Nora Fatehi ने खोली बॉलीवुड के फेक कपल्स की पोल? बोलीं 'वो प्यार नहीं...'

Nora Fatehi ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड के कपल्स को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि किस तरह बॉलीवुड में कपल्स प्यार में होने का नाटक करते हैं.

Latest News
Nora Fatehi ने खोली बॉलीवुड के फेक कपल्स की पोल? बोलीं 'वो प्यार नहीं...'

Nora Fatehi: बॉलीवुड कपल्स पर बोलीं नोरा फतेही

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपने लेटेस्ट इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस इंटरव्यू में उन्होंने कई चौंकने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े लोगों के राज खोले हैं. इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि किस तरह फिल्म इंडस्ट्री में लोग प्यार का झूठा दिखावा करते हैं. ताकि वो इसका इस्तेमाल करके अपने इरादे पूरे कर सकें. उन्होंने कहा कि सेलेब्रिटीज पूरी गणित लगाते हैं, पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को मिक्स करते हैं, इसीलिए डिप्रेस्ड और सुसाइडल हो जाते हैं.

नोरा फतेही ने हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में दिल खोलकर बात की है. उन्होंने बताया कि सेलेब्रिटीज प्यार में होने का दिखावा करते हैं कि ताकि इंडस्ट्री के लोग उन्हें स्वीकर कर सकें. नोर ने कहा कि 'कुछ लोग क्लोट प्रेडिटर्स होते हैं. वो सिर्फ आपका फेम हसिल करना चाहते हैं. मेरे साथ ऐसा नहीं कर पाते, इसलिए आप मुझे नहीं देखेंगे कि मैं किसी लड़के के साथ घूम रही हूं या उसे डेट कर रही हूं. लोग अपने पतियों और पत्नियों को नेटवर्किंग, सर्कल में रहने और पैसे के लिए इस्तेमाल करते हैं'.


ये भी पढ़ें- 'मैंने चमड़ी मोटी कर ली है', Nora Fatehi ने दिखाया फिल्म इंडस्ट्री का असली चेहरा?


 

नोरा ने बताया कि 'वो सोचते हैं कि मुझे एक ऐसे शख्स के साथ शादी कर लेनी चाहिए जिसकी वजह से मैं कुछ सालों तक इंडस्ट्री में टिक सकूं, क्योंकि मेरी कम फिल्में आ रही हैं और जो आ रही हैं वो बॉक्स ऑफिस पर काम नहीं कर रही हैं'. नोरा का कहना है कि इंडस्ट्री में लोग पैसे और शोहरत के नशे में डूबे हुए हैं और उसके लिए अपनी पूरी जिंदगी बर्बाद करने के लिए तैयार हैं. नोरा कहती हैं कि इंडस्ट्री में लोग पैसा, फेम और पावर पाने के लिए अपना प्लान A B C रखते हैं ताकि किसी तरह अपना करियर जिंदा रख सकें.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement