Advertisement

Nora Fatehi को इस 1 वजह से नहीं मिलता था काम, जानें कैसे बना डाली करोड़ों की नेटवर्थ

नोरा फतेही(Nora Fatehi) ने एक इंटरव्यू में बताया था, कि उन्होंने भारत में शुरुआती दिन बेहद मुश्किलों में गुजारे थे.

Latest News
Nora Fatehi को इस 1 वजह से नहीं मिलता था काम, जानें कैसे बना डाली करोड़ों की नेटवर्थ

Nora Fatehi: बॉलीवुड कपल्स पर बोलीं नोरा फतेही

Add DNA as a Preferred Source

नोरा फतेही(Nora Fatehi) एक्ट्रेस और डांसर हैं. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने काम और अपने शानदार डांस के दम पर पहचान हासिल की है. आज एक्ट्रेस के दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं. वहीं, नोरा फतेही आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था. नोरा मूल रूप से कनाड़ा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारत में आकर डांस और एक्टिंग में अपना करियर बनाया है. वहीं, उनके लिए भारत में करियर बनाना और हिंदी सीखना कभी भी आसान नहीं था. 

दरअसल, आज हम बात कर रहे हैं, नोरा फतेही के उस दौर की जब एक्ट्रेस ने भारत में कई मुश्किलों का सामना किया था. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके भारत में शुरुआत दिन काफी मुश्किल से गुजरे थे. एक्ट्रेस ने बताया कि कनाडा में वो सभी को बोल कर आई थी कि वो भारत जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई आपको बोले कि आप गलत लोगों से भी मिलोगे, आपका पासपोर्ट चोरी होगा और आपको वापस से अपने देश कनाडा जाना पड़ेगा और लोग आप पर हंसेंगे. 

ये भी पढ़ें- 6 साल पहले बिना लिप सर्जरी और बोटोक्स के ऐसी दिखती थीं Nora Fatehi !

कास्टिंग डायरेक्टर ने उड़ाया नोरा की हिंदी का मजाक

उन्होंने आगे कहा कि वो भारत वापस आईं, जहां उन्होंने आप यहां पर अपनी पहचान नाम बनाई और किस तरह से उन्होंने हिंदी भाषा को सीखा. नोरा ने बताया कि शुरुआत में लोग उनके हिंदी बोलने पर उनके मुंह पर हंसते थे. जिसके बाद उन्होंने एक हिंदी टीचर को हायर किया था, जिसने उन्हें हिंदी सीखाई और उनकी हिंदी टीचर ने काफी मोटिवेट किया कि वो बहुत अच्छा कर रही हैं. उन्होंने एक घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जब वो एक बार ऑडिशन के लिए गई तो, किस तरह से कास्टिंग डायरेक्टर उनपर उनके हिंदी बोलने पर हंस रहे हैं और एक दूसरे को तालियां दे रहे हैं. जिसके बाद वो रोते हुए स्टूडियो से बाहर निकली और उस दौरान बुरी तरह से मुंबई में बारिश हो रही थी. जिसके बाद उन्होंने रिक्शा लिया और घर के लिए निकली. उन्होंने बताया कि रिक्शा वाला काफी हैरान था, क्योंकि एक्ट्रेस लगातार रो रही थीं और इस बीच उन्होंने अपनी हिंदी टीचर को फोन किया कि आपने मुझसे कहा था कि मैं अच्छा कर रही हूं, लेकिन वो लोग मुझ पर हंस रहे थे. यह बताते हुए नोरा काफी इमोशनल हो गई थीं और इंटरव्यू के दौरान ही रोने लगी थीं.

ये भी पढ़ें- Nora Fatehi ने फिर साधा Jacqueline Fernandez पर निशाना, बोलीं-हम एक जैसे नहीं हैं

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं नोरा

आपको बता दें कि नोरा आज बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं. एक्ट्रेस आज बहुत अच्छी तरह से हिंदी बोल लेती हैं और हिंदी फिल्मों में भी काम कर रही हैं. उन्होंने बिग बॉस 9 में भी हिस्सा लिया था. नोरा ने फिल्म इंडस्ट्री के कई सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने दिलबर, नाच मेरी रानी, हाय गर्मी जैसे कई डांस सॉन्ग किए हैं. बता दें कि नोरा फतेही आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. उनकी नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस 40 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. वहीं, उनके पास कई एक्सपेंसिव कार भी हैं.

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगी नोरा

इसके साथ ही वह जल्द ही फिल्म क्रेक में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ विद्युत जामवाल दिखाई देंगे. इस फिल्म अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement