Advertisement

Aishwarya Rai ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, एक्ट्रेस ने अपने कांस फिल्म लुक को बताया मेजिकल

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिव में भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए पहुंची थी और इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक्स को मेजिकल बताया है.

Latest News
Aishwarya Rai ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, एक्ट्रेस ने अपने कांस फिल्म लुक को बताया मेजिकल

Aishwarya Rai

Add DNA as a Preferred Source

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बीते कई सालों से कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2024) का हिस्सा हैं. ऐश्वर्या हर साल कांस में पहुंच कर इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करती आ रही हैं. वहीं, हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी और उसके बाद वह संडे को मुंबई वापस लौटी हैं. उन्होंने इस बार के कांस के लिए ब्लैक और गोल्डन गाउन पहना था. वहीं, दूसरे लुक के लिए उन्होंने ब्लू कलर का फेदर गाउन पहना था, लेकिन एक्ट्रेस के लुक की लोगों ने काफी आलोचना की है, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपने कांस लुक को लेकर रिएक्ट किया है. 

वोग इंडिया के एक हालिया वीडियो में ऐश्वर्या राय अपने पहले दिन के कांस लुक के बारे में बात करते हुए नजर आई हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि इसके पीछे उनके करीबी दोस्त शेन और फाल्गुनी पीकॉक का क्रिएटिव दिमाग था. रेड कार्पेट पर आखिरी शाम का लुक सबसे प्यारे दोस्तों, शेन और फाल्गुनी पीकॉक ने डिजाइन किया है. उन्होंने इसे ग्लिटेड गोल्ड बताया. मेरे लिए यह बिल्कुल मेजिकल था. जब मेकअप की बात आई तो उसे सिंपल, सुंदर और फ्रेश रखा गया.


यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival में टूटे हुए हाथ के साथ Aishwarya Rai ने किया पोज, रेड कार्पेट पर ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा


वीडियो देख लोगों ने ऐश्वर्या को कहा नकली

वीडियो को वोग इंडिया के यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स के तौर पर अपलोड किया गया था. यूट्यूब पर वीडियो अपलोड होने के तुरंत बाद, यूजर्स कमेंट करते हुए नजर आए हैं. इस दौरान लोगों ने एक्ट्रेस के एक्सेंट और फैशन सेंस को नकली कहा. एक यूजर ने लिखा- हे भगवान, जब वह विदेश जाती है तो एक्सेंट एक दम खराब हो जाता है. दूसरे यूजर ने लिखा- अफसोस, सॉरी, गाउन मेजिकल नहीं है, आपको अपना डिजाइनर बदलने की जरूरत है. एक और यूजर ने लिखा- मैं उनसे प्यार करती हूं और उनका सम्मान करती हूं लेकिन यह कैसा एक्सेंट है.


ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan की हमशक्ल को देख चकराया लोगों का सिर, आप भी खा जाएंगे धोखा


ऐश्वर्या के कांस के दूसरे लुक को लोगों ने किया ट्रोल

वहीं, ऐश्वर्या राय अपने दूसरे कांस लुक में काफी ड्रैमेटिक अंदाज में नजर आई थी. एक्ट्रेस ने दूसरे लुक के लिए सिल्वर और ब्लू कलर का गाउन पहना था. एक्ट्रेस ने फाल्गुनी और शेन के द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट को पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया था. ऐश्वर्या को उनके इस आउटफिट के लिए काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था और फिल्म फेस्टिवल के लिए उनके दूसर लुक पर मीम्स भी बने थे. साथ ही लोगों ने इसे काफी खराब लुक कहा था. यहां तक कि कुछ लोगों ने ऐश्वर्या को अपना स्टाइलिस्ट बदलने की भी सलाह दी थी. वहीं, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के लुक को अजीब कहा था.

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आईं थी ऐश्वर्या

काम को लेकर बात करें, तो ऐश्वर्या राय बीते साल रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन II में नजर आई थीं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement