Advertisement

Nora Fatehi ने फिर साधा Jacqueline Fernandez पर निशाना, बोलीं-हम एक जैसे नहीं हैं

Nora Fatehi ने हाल ही में एक इंस्टग्राम स्टोरी शेयर की है जिसे Jacqueline Fernandez से जोड़कर देखा जा रहा है.

Nora Fatehi ने फिर साधा Jacqueline Fernandez पर निशाना, बोलीं-हम एक जैसे नहीं हैं
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) को लेकर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) और जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) सुर्खियां में बनी हुई हैं. मामले को लेकर 'दिलबर गर्ल' ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था जिसके बाद जैकलीन के वकील ने इस मुद्दे पर कानूनी रूप से जवाब देने की बात कही. अब एक बार फिर इसे लेकर नोरा फतेही का रिएक्शन सामने आया है. 

दरअसल, हाल ही में नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसे सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज से जोड़कर देखा जा रहा है. अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे पेरेंट्स ने मुझे लोगों का फायदा उठाने के लिए नहीं बड़ा किया है, मेरे इरादे हमेशा प्योर रहेंगे. हम एक जैसे नहीं हैं.' नोरा की इस स्टोरी के सामने आने के बाद साफ कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस मामले को लेकर काफी नाराज हैं और इसके लिए हर तरह से लड़ने को भी तैयार हैं. 

Nora Fatehi

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Winner का नाम लीक होने की अफवाहें, ट्रॉफी के साथ वायरल हुई इस कंटेस्टेंट की तस्वीर

वहीं, बात अगर जैकलीन फर्नांडीज की करें तो इसे लेकर एक्ट्रेस ने खुद अभी किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है. हालांकि, मानहानि के मुकदमे के बारे में बात करते हुए जैकलीन के वकील का रिएक्शन जरूर सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत के दौरान एक्ट्रेस के लॉयर प्रशांत पाटिल ने कहा, 'हमें अभी तक इसे लेकर किसी तरह का कोई नोटिस नहीं मिला है और अगर मिलता भी है तो हम कानूनी रूप से इसका जवाब देंगे.'

प्रशांत पाटिल ने आगे कहा, 'जैकलीन ने इस मामले को लेकर कभी भी पब्लिक में नोरा फतेही के खिलाफ कुछ नहीं बोला है और ना ही किसी प्रिंट या इलैक्ट्रॉनिक मीडिया से कोई बातचीत की है. ऐसे में मानहानि का सवाल ही नहीं उठता. जैकलीन ने बेहद समझदारी के साथ ED की प्रक्रिया से जुड़ी हर बातचीत को अवॉयड किया है. वे जानती हैं कि उन्हें किस तरह कानून की मर्यादा को बनाए रखना है.'

यह भी पढ़ें- Salman Khan क्रिमिनल माइंडेड नहीं है, Prakash Raj ने बताया सेट पर कैसा बर्ताव करते हैं 'दबंग'

बता दें कि ईडी दोनों एक्ट्रेसेस से पूछताछ कर चुकी है और उनके बयान भी दर्ज किए गए थे. अब देखना होगा की दोनों के बीच चल रही ये लड़ाई आगे जाकर क्या नया मोड़ लेती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement