Advertisement

Siddhant Chaturvedi ने मनाया अपना 31वां जन्मदिन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बर्थडे फोटोज पर नव्या नवेली ने यूं किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने 31वें जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने रिएक्ट किया है.

Latest News
Siddhant Chaturvedi ने मनाया अपना 31वां जन्मदिन,  रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बर्थडे फोटोज पर नव्या नवेली ने यूं किया रिएक्ट

Siddhant Chaturvedi, Navya Naveli Nanda

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) को लेकर अक्सर ही खबरें सामने आती रहती हैं. मीडिया में कई बार इस तरह की अफवाहें सामने आई हैं, कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि नव्या और सिद्धांत ने कभी भी इन खबरों को लेकर रिएक्ट नहीं किया है. वहीं, बीते दिन एक्टर अपना 31वां जन्मदिन मना रहे थे. जिसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. वहीं, इसपर अब नव्या नवेली ने रिएक्ट किया है. 

दरअसल, सिद्धांत चतुर्वेदी का बीते दिन यानी की सोमवार को 31वां जन्मदिन था. उन्होंने अपने बर्थडे की फैंस को एक झलक दिखाई है और अपने इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. बर्थडे फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए एक्टर ने सभी को थैंक्यू भी कहा है. सिद्धांत ने अपने बर्थडे को दोस्तों के साथ, डांस करके, गाना गा कर मस्ती भरे अंदाज में मनाया है. अपने बर्थडे पर एक्टर ने रेड कलर की प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पेंट पहनी थी. जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे. एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''शुभकामनाओं के लिए थैंक्यू. 


ये भी पढ़ें- Navya Nanda ने बॉयफ्रेंड संग गोवा में मनाई वैकेशन? एयरपोर्ट पर यूं अलग किए रास्ते, पपराजी ने बना लिया वीडियो


फैंस और बॉलीवुड एक्टर्स ने दी सिद्धांत को जन्मदिन की बधाई

वहीं, जैसे ही सिद्धांत ने बर्थडे पोस्ट शेयर किया तो फैंस और इंडस्ट्री के एक्टर्स ने उन्हें कमेंट कर जन्मदिन की ढेरों बधाई दीं. आयुष्मान खुराना ने कमेंट करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे स्टड बॉय. चंकी पांडे ने कमेंट किया- हैप्पी हैप्पी बर्थडे. वहीं, एक यूजर ने लिखा- कितना प्यारा है, आपका साल मंगलमय हो और अपनी फोटोज से हमें ब्लेस करते रहें. 


ये भी पढ़ें- Dhadak 2 से हुई Janhvi Kapoor और Ishaan Khatter की छुट्टी? इस हसीना संग रोमांस करते दिखेंगे Siddhant Chatuverdi


नव्या ने किया सिद्धांत की बर्थडे फोटोज को लाइक

इन सभी के बीच इंस्टाग्राम यूजर्स का ध्यान अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा पर गया, जिन्होंने सिद्धांत के पोस्ट को लाइक किया था. सिद्धांत और नव्या की डेटिंग की खबरों सालों से आ रही हैं. लेकिन उन्होंने कभी भी इसपर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है और न ही उन्होंने इन बातों का खंडन किया है. 

 

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

काम को लेकर बात करें तो सिद्धांत ने जोया अख्तर की गली बॉय में रैपर एमसी शेर की भूमिका निभाई थी, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आई थीं. आखिरी बार एक्टर को फिल्म खो गए हम कहां में देखा था. फिल्म का निर्देशन वरैन सिंह ने किया था. यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और यह कहानी तीन दोस्तों के बारे में थी. जिसमें दिखाया गया था, कि सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपनी रियल लाइफ को भूल जाते हैं. फिल्म में आदर्श गौरव और अनन्या पांडे भी नजर आई थीं. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement