Advertisement

लोकसभा में राहुल गांधी के बोलने पर हंगामा, क्या सदन में मुझे बोलने देंगे- राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा | लेम्बोर्गिनी हादसे पर पुलिस कमिश्नर का बयान, 'कानून सबके लिए बराबर, सख्त कार्रवाई करेंगे', पहले पता नहीं था गाड़ी कौन चला रहा था-कमिश्नर, लेम्बोर्गिनी को सीज कर दिया गया है- कमिश्नर, पहले अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR, कानपुर- लेम्बोर्गिनी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, FIR में शिवम मिश्रा का नाम जोड़ा गया | लोग हमारी संख्या को लेकर चिंतित क्यों- शौकत, हिंदू भी 4 नहीं, 14 बच्चे पैदा करें- शौकत अली, आज से हमारा नारा, हम दो हमारे दो दर्जन- शौकत, जो शादी नहीं करते, वही लोग सलाह देते हैं- शौकत, AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान

Dhadak 2 से हुई Janhvi Kapoor और Ishaan Khatter की छुट्टी? इस हसीना संग रोमांस करते दिखेंगे Siddhant Chatuverdi

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) धड़क का दूसरा पार्ट बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. धड़क 2 के लिए केजो ने सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chatuverdi) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को साइन किया है.

Dhadak 2 से हुई Janhvi Kapoor और Ishaan Khatter की छुट्टी? इस हसीना संग रोमांस करते दिखेंगे Siddhant Chatuverdi
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' (Dhadak) के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में जाह्नवी और ईशान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया और इसी कड़ी में दोनों स्टार्स की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. अब, धड़क के सीक्वल को लेकर खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) धड़क का दूसरा पार्ट बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, इसके लिए उन्होंने जाह्नवी या ईशान नहीं, बल्कि एक नई जोड़ी को चुना है.

खबरों की मानें तो धड़क 2 (Dhadak 2) के लिए केजो ने सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chatuverdi) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को साइन किया है. फिल्म का डायरेक्शन शाजिया इकबाल करेंगी और एक डायरेक्टर के तौर पर उनकी ये डेब्यू फिल्म होगी.

यह भी पढ़ें- दिल थामकर देखें जाह्नवी कपूर का ये लुक, ब्लैक गाउन में ढाया ऐसा कहर, फैंस हुए घायल  

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर की इस फिल्म के लिए सिद्धांत और तृप्ति दोनों ही काफी एक्साइटिड हैं. फिल्म की कहानी फाइल कर ली गई है साथ ही अगर सब कुछ ठीक रहा तो बेहद जल्द इसपर काम होना भी शुरू हो जाएगा. हालांकि,  'धड़क 2' को लेकर अभी किसी तरह का कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. साथ ही फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी पिछली बार फिल्म 'फोन भूत' में नजर आए थे. अब एक्टर जल्द ही 'युध्र' और 'खो गए कहां हम' में काम करते दिखाई देंगे. वहीं, तृप्ति डिमरी को आखिरा बार 'कला' में देखा गया था. एक्ट्रेस अब रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें- पहले गिरते-गिरते बचीं फिर संभालते-संभालते हुईं परेशान, जाह्नवी कपूर के लिए मुसीबत बनी रिवीलिंग ड्रेस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement