Advertisement

Ganga Dussehra 2024: कब है गंगा दशहरा? जानें सटीक तारीख, महत्व और गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त

Ganga Dussehra Importance: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है.

Latest News
Ganga Dussehra 2024: कब है गंगा दशहरा? जानें सटीक तारीख, महत्व और गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त

Ganga Dussehra 2024 Date

Add DNA as a Preferred Source

Ganga Dussehra 2024: हिंदू धर्म में गंगा नदी को पवित्र माना जाता है. गंगा को मां (Maa Ganga) का दर्जा दिया गया है. ऐसी धार्मिक मान्यताएं हैं कि गंगा स्नान करने से सभी पाप धूल जाते हैं. गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है. गंगा स्नान के लिए गंगा दशहरा मनाया जाता है. गंगा दशहरा हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष दशमी को मनाया जाता है. इस दिन लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं. चलिए बताते हैं कि इस साल गंगा दशहरा किस दिन (Ganga Dussehra Date) पड़ रहा है.

गंगा दशहरा 2024 तारीख
ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 16 जून की रात को शुरू होगी. शुक्ल पक्ष दशमी की शुरुआत रात 2ः32 से होगी जिसका समापन अगले दिन 17 जून को सुबह 4ः43 पर होगा. सूर्योदय तिथि को महत्व देते हुए गंगा दशहरा 16 जून को मनाया जाएगा.


घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, नेगेटिविटी बढ़ाने का करते हैं काम, खाली हो जाएगी जेब


बन रहे हैं कई शुभ योग
गंगा दशहरे के दिन वरीयान योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन वरीयान योग शाम को 9ः03 मिनट तक रहेगा. वरीयान योग खत्म होने के बाद परिघ योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन गंगा स्नान कर दान-पुण्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. गंगा दशहरा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं.

गंगा दशहरा का महत्व
शास्त्रों में गंगा के बारे में वर्णन मिलता है. ऐसी मान्यता है कि भगीरथ की कठोर तपस्या के बाद स्वर्ग से धरती पर गंगा नदी अवतरित हुई हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा में स्नान करने मात्र से ही पापों से मुक्ति मिल जाती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement