Advertisement

Nobel Peace Prize 2022: रूस और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठनों समेत बेलारूस के एलेस बिआलिआत्सकी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2022 List: साल 2022 के नोबेल पीस प्राइस के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है.

Nobel Peace Prize 2022: रूस और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठनों समेत बेलारूस के एलेस बिआलिआत्सकी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

जेल में हैं एलेस बिलालिआत्सकी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नोबेल पुरस्कारों की एक और कैटगरी के विजेताओं का ऐलान कर दिया है. नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) इस साल के लिए मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बिआलिआत्सकी (Ales Bialiatski) को दिया गया है. वह बेलारूस के रहने वाले हैं. उनके साथ-साथ रूस ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन मेमोरियल और यूक्रेन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को भी नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

 

नोबेल पुरस्कार समिति ने अपने बयान में कहा है, 'जिन लोगों/संस्थाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्होंने अपने देशों में सिविल सोसायटी का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने कई सालों तक सत्ता की आलोचना के अधिकार का समर्थन किया है. साथ ही, लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की है. इन लोगों ने युद्ध के दौरान हुए अपराधों, मानवाधिकार के हनन और सत्ता के दुरुपयोग के दस्तावेज तैयार करने में अहम योगदान दिया है.'

यह भी पढ़ें- इन वैज्ञानिकों ने जीता 2022 का फिजिक्स का नोबेल प्राइज, क्या थी खोज, क्यों मिला पुरस्कार?

कौन हैं Ales Bialiatski?
एलेस बिआलिआत्सकी बेलारूस के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हैं. मानवाधिकार के क्षेत्र में लंबे समय से जुड़े एलेस को ह्यूमन राइट्स सेंटर 'Viasna' के साथ किए गए उनके काम के लिए जाना जाता है. इससे पहले, वह राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड से सम्मानित किए जाते हैं. फिलहाल, वह 14 जुलाई 2021 से जेल में बंद हैं. उन पर टैक्स की चोरी करने का आरोप है. हालांकि, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मानना है कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं.

भौतिकी, रसायन और साहित्य में हो चुकी है पुरस्कारों की घोषणा
निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हुआ था. तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं. रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में अणुओं के एक साथ विखंडन का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था.

यह भी पढ़ें- Adolf Hitler भी हुआ था नॉमिनेट, जानिए कब-कब विवादों में आया नोबेल पुरस्कार 

गुरुवार को स्वीडिश अकादमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिये देने का ऐलान किया. अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement