Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2025 Retention: CSK, RCB से लेकर RR तक... IPL टीमों के बीच इस दिग्गज की डिमांड

IPL 2025 Retention: आईपीएल 2025 के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. इस रेस में आरसीबी, सीएसके और आरआर जैसी टीमें हैं.

Latest News
IPL 2025 Retention: CSK, RCB से लेकर RR तक... IPL टीमों के बीच इस दिग्गज की डिमांड

IPL 2025 MI Retained-केएल राहुल

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले भारतीय स्टार केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ दिया है. राहुल के एलएसजी से अलग होते ही उनकी डिमांड मार्केट में काफी बढ़ गई है. क्योंकि आईपीएल टीमें उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बातचीत कर रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें राहुल को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लगी है. इतना ही नहीं राहुल पर टीमें करोड़ो रुपये भी खर्च करने के लिए तैयार हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, केएल राहुल पर चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार बैठी हैं. राहुल ने लखनऊ की तीन बार कप्तानी की है, जिसमें से दो बार टीम ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था. हालांकि पिछला सीजन टीम के लिए काफी खराब रहा था और अंक तालिका में 7वें स्थान पर खत्म किया था.  

सीएसके को चाहिए विकेटकीपर

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है. ऐसे में टीम को एक दिग्गज विकेटकीपर की तलाश है. ऐसे में टीम राहुल को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रही है, ताकी वो अपना विकेटकीपर चुन सकें. 

जीटी को भी चाहिए राहुल

गुजरात टाइटंस को केएल राहुल की जरूरत है. क्योंकि टीम के पास विकेटकीपर की कमी है और राहुल एक बेहतर विकल्प है. 

आरआर भी करना चाहती है राहुल को शामिल

राजस्थान रॉयल्स के पास बटलर और सैमसन जैसे दिग्गज विकेटकीपर हैं. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि राहुल को आरआर एक बड़ी जिम्मेजारी सौंप सकता है, जिसकी वजह से टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है. 

आरसीबी के लिए पहले भी खेल चुके हैं राहुल

रिपोर्ट्स की माने तो, आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए विराट कोहली को कप्तान बनाने का फैसला लिया है. ऐसे में राहुल को बतौर कप्तान तो टीम अपने साथ नहीं जोड़ेगी. टीम के पास विकेटकीपर के ज्यादा विकल्प नहीं है. ऐसे में टीम राहुल को अपने साथ शामिल करना चाहती है. क्योंकि राहुल पहले भी आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं और हो सकता है कि राहुल भी आरसीबी जाना चाहते हों. 

यह भी पढ़ें- Ben Stokes: बेन स्टोक्स के घर में चोरी, चुरा ले गए गहने और कीमती मेडल, पाकिस्तान टूर के दौरान हुई ये घटना

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement