Advertisement

रिलीज से पहले Singham Again को लगा 440 वोल्ट का झटका, T-Series ने कर दिया कांड, हटाना पड़ा टाइटल ट्रैक!

Singham Again के रिलीज होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं और उससे पहले इसका टाइटल ट्रैक Youtube से हटा दिया गया है. कहा जा रहा है कि टी-सीरीज ने फिल्म के इस ट्रैक पर कॉपीराइट स्ट्राइक मार दिया है.

Latest News
रिलीज से पहले Singham Again को लगा 440 वोल्ट का झटका, T-Series ने कर दिया कांड, हटाना पड़ा टाइटल ट्रैक!

Singham Again Ajay Devgn 

Add DNA as a Preferred Source

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) के रिलीज होने में सिर्फ कुछ ही समय बाकी है. इस मल्टीस्टारर फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 (Kartik Aaryan film Bhool Bhulaiyaa 2) से होने वाली है. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और उनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स भी अपने-अपने फेवरेट फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच फिल्म की टीम को झटका लगा है. खबरों की मानें तो इसका टाइटल ट्रैक Youtube से हटा दिया गया है.

सिंघम अगेन की रिलीज के दो दिन पहले इसका टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया और इसे 24 घंटों में  यूट्यूब पर 21 मिलियन व्यूज मिले थे. हालांकि, एक गलती की वजह से रोहित शेट्टी की टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ गया. टी-सीरीज ने कॉपीराइट स्ट्राइक के बाद टाइटल ट्रैक को YouTube से हटा दिया गया है. हालांकि इसे दोबारा Saregama Music के यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया गया है. इसके बाद इसकी मेन ट्यून को हटा दिया गया है. सिंघम के थीम म्यूजिक की जगह एक नए म्यूजिक को जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: एडवांस बुकिंग में किस फिल्म का पलड़ा भारी? यहां है पूरा आंकड़ा

दरअसल कॉप यूनिवर्स की सभी फिल्मों के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज से जुड़े हुए हैं इसलिए जब सिंघम अगेन का टाइटल सॉन्ग रिलीज हुआ, तो उसमें सिंघम का सिग्नेचर ट्यून था, लेकिन उसके अधिकार टी-सीरीज के पास हैं. फिलहाल इससे फिल्म के मेकर्स को तगड़ा झटका जरूर लगा है.

ये भी पढ़ें: Singham Again देखने से पहले जान ले रोहित शेट्टी के रिकॉर्ड, ऐसा रहा पिछले 9 फिल्मों का ट्रैक

एडवांस बुकिंग में कर रही बंपर कमाई
सैकनिल्क के अनुसार, सिंघम अगेन ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन के लिए 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ब्लॉक सीटों के साथ ये संख्या 1.78 करोड़ रुपये हो गई. महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल ने फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ा योगदान दिया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement