Advertisement

UP Police Constable 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर की यहां से करें डाउनलोड, जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट

आपने यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा दी है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट

Latest News
UP Police Constable 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर की यहां से करें डाउनलोड, जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट

up police Constable Result

Add DNA as a Preferred Source

आपने यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा दी है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB ने यूपी पुलिस भर्ती कांस्टेबल परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. इतना ही नहीं अब किसी भी वक्त बोर्ड रिजल्ट भी जारी कर देगा. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परिणाम जारी होने के बाद इसे देख सकते हैं और साथ ही फाइनल आंसर की भी डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ये हैं भारत के 5 सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे पॉलिटिशियन, किसी ने कैंब्रिज तो किसी ने हार्वर्ड से की है पढ़ाई

UP Police Final Answer Key 2024 कैसे डाउनलोड करें-
यूपी पुलिस फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
-UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाएं.
-होमपेज पर UP Police Final Answer Key 2024 का लिंक ढूंढे और उसपर क्लिक करें.
- यहां क्लिक करने पर आपको मांगे गए डिटेल्स जैसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि एंटर करनी होगी.
-  आंसर की डाउनलोड करें और अपने स्कोर का अनुमान लगाने के लिए अपने उत्तरों को ऑफिशियल आंसर की से मिला लें.

यहां क्लिक कर डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 का रि-एग्जाम 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को राज्य के 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर हुआ था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपडेट साझा किया था कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम अक्टूबर के अंत तक घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- कैसे इंजीनियर से IAS अधिकारी बनीं तेजस्वी राणा? बिना कोचिंग क्रैक की UPSC

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं पर विवादों के बीच इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 60,244 पदों को भरना है. यह परीक्षा पांच दिनों में 10 शिफ्टों में 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कुल 48,17,315 उम्मीदवार शामिल हुए थे जिनमें 6,30,481 उम्मीदवार दूसरे राज्यों से थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement