Advertisement

रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस समेत 6 कंपनियों को SEBI का नोटिस, इतने दिनों में भरने होंगे 154.5 करोड़

SEBI ने फंड की हेराफेरी के मामले में देश की 6 दिग्गज कंपनियों को 154.50 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है. इतना ही नहीं भुकतान के करने की अंतिम तिथि भी जारी कर दी हैं.

Latest News
रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस समेत 6 कंपनियों को SEBI का नोटिस, इतने दिनों में भरने होंगे 154.5 करोड़

SEBI

Add DNA as a Preferred Source

रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस समेत कई कंपनियों के लिए ये दिवाली अच्छी नहीं रही है. शेयर मार्केट रेगुलेटर सेबी ने बुधवार को 154.50 करोड़ रुपये का नोटिस जारी करते हुए रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस समेत 6 और कंपनियों को 15 दिनों के अंदर भुकतान करने के लिए कहा है. ये नोटिस कंपनी को फंड की हेराफेरी को लेकर दिया गया है. 

अगर नहीं कर पाए भुकतान तो....
इतना ही नही सेबी ने कहा है कि अगर ये कंपनियां दी गई मोहलत यानी 15 दिन के अंदर भुकतान नहीं कर पाती है तो इन कंपनियों की संपत्ति और बैंक खाते कुर्क कर दिए जाएगे. सेबी ने सभी 6 कंपनियों को अलग-अलग नोटिस में प्रत्येक कंपनी को 25.75 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. 


ये भी पढ़ें- तलवार से हमला कर लड़के का सिर किया धड़ से अलग, बेटे का सिर गोद में लेकर रोती बिलखती रही मां


इन कंपनियों को भेजा गया समन
SEBI द्वारा जिन कंपनियों को नोटिस भेजे गये हैं, उन सभी के नाम इस प्रकार है.  क्रेस्ट लॉजिस्टिक्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड (अब सीएलई प्राइवेट लिमिटेड), रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस बिजनेस ब्रॉडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स लिमिटेड और रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड शामिल हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement