Advertisement

Bigg Boss 18 में हुआ तगड़ा बवाल, Rajat Dalal ने ईशा के लिए कहे भद्दे शब्द, सुनकर हो जाएंगे शॉक्ड

Bigg Boss 18 में धमाका होने वाला है. बिग बॉस ने खुद Eisha Singh को एक ऑडियो सुनाया है जिसमें Rajat Dalal उन्हें लेकर भद्दे कमेंट कर रहे हैं.

Latest News
Bigg Boss 18 में हुआ तगड़ा बवाल, Rajat Dalal ने ईशा के लिए कहे भद्दे शब्द, सुनकर हो जाएंगे शॉक्ड

Bigg Boss 18 latest promo 

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का धमाकेदार आगाज हो चुका है. शो को शुरू हुए लगभग एक महीने हो गया है और आए दिन इसमें ट्विस्ट एंड टर्न्स नजर आते हैं. एक महीने के अंदर घर में घमासान से लेकर लड़ाई और वार देखने को मिल रहा है. इसके साथ में घर वालों के बीच प्यार और दोस्तियां भी पनपती हुई दिख रही हैं. वहीं शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कंटेस्टेंट रजत दलाल (Rajat Dalal) ईशा सिंह (Eisha Singh) को लेकर भद्दे कमेंट करते सुनाई दिए. इस वीडियो को खुद बिग बॉस ने प्ले ईशा को सुनाया है जिससे उन्हें झटका लगा है. 

हाल ही में बिग बॉस शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें ईशा और विवियन को कंफेशन रूम में बुलाया गया. इसमें बिग बॉस ईशा को रजत की कही हुई कुछ बातें सुनाते हैं जिसे सुन एक्ट्रेस शॉक हो जाती हैं. इसमें रजत कहते हैं 'हमेशा सुनाना होता है, प्रोजेक्शन देना होता है और अपना पि**** लेकर निकल जाना होता है. भाई बोलती है, बोलती ही है बस. एक होता है फायदा उठाना. वो चाभी भरती है और अविनाश ऑन होता है. वो लड़की है ईशा, उन लड़कियों में अक्ल है इसीलिए वो इसके सहारे आगे बढ़ रही है. इन चारों को तोड़ो.'

यहां देखें क्लिप:

ये बात सुनकर ईशा काफी हैरान रह जाती हैं क्योंकि वो रजत को भाई कहती और मानती हैं. ऐसे में अब रजत की बातें सुनकर ईशा को काफी बुरा लगा है. वीडियो के आखिर में ईशा कहती हैं कि बिना कॉफी के ही उनकी नींद अच्छे से खुल गई है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के घर से बाहर आते ही Nyra Banerjee ने खोली पोल, इस कंटेस्टेंट को बताया घर का असली विलेन

वहीं रजत इस बात से अंजान हैं कि उनकी कही बात को बिग बॉस ने ईशा को सुनाया है. फिलहाल जब ये राज खुलेगा तो दोनों के बीच में कैसा रिश्ता रहेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Chahat Pandey के लिए इस कंटेस्टेंट से भिड़े Rajat Dalal,दे डाली धमकी

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement