Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Pushpa और Srivalli ने दिवाली पर फैंस को दिया खास गिफ्ट, शेयर की रोमांटिक फोटो

Pushpa 2 से Allu Arjun और Rashmika Mandanna का नया पोस्टर सामने आया है. ऐसे में मेकर्स ने दिवाली के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. यहां देखें पोस्ट.

Latest News
Pushpa और Srivalli ने दिवाली पर फैंस को दिया खास गिफ्ट, शेयर की रोमांटिक फोटो

Pushpa 2: Allu Arjun Rashmika Mandanna

Add DNA as a Preferred Source

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी है. इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. पहले पार्ट की जबरदस्त कमाई के बाद अब मेकर्स जल्द ही इसका दूसरे पार्ट ला रहे हैं जिसपर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. ऐसे में दिवाली के मौके पर अल्लू अर्जुन उर्फ ​​पुष्पा ने फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसने फैंस के फेस्टिव मूड को और भी अच्छा बना दिया है. पोस्टर में अल्लू अर्जुन और उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी श्रीवल्ली उर्फ ​​रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं. दोनों के इस अंदाज पर फैंस दिल हार बैठे हैं. 

पोस्टर में साड़ी पहने रश्मिका मंदाना को किचन में खाना बनाते हुए देखा जा सकता है जबकि अल्लू अर्जुन उन्हें ध्यान से देख रहे हैं. पोस्टर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा 'हैप्पी दिवाली!!' फिलहाल और डिटेल सामने नहीं आई है पर इसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.

आपको बता दें कि पुष्पा 2 की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है. पिछले हफ्ते मेकर्स ने आखिरकार इसकी नई तारीख की घोषणा कर दी थी. ये फिल्म अब 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दुनियाभर में दस्तक देगी. पहले ये फिल्म एक दिन बाद यानी 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. उससे पहले मेकर्स ने 15 अगस्त को रिलीज डेट की घोषणा की थी. अब नई तारीख की घोषणा करते हुए अल्लू अर्जुन ने खुद एक पोस्ट शेयर किया था.

ये भी पढ़ें: 2024 का धमाका अभी बाकी है! फुल ऑन एक्शन वाली ये 8 फिल्में छापेंगी नोट

सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की मूवी छावा से होगी. इसी साल एक्टर की बर्थडे पर इसका टीजर रिलीज किया गया था. इसके बाद इसके कई पोस्टर्स और गानों की झलक को जारी किया जा चुका है. फिल्म की कहानी की बात करें तो 'पुष्पा' का राज फैलते हुए नजर आएगा. सीक्वल में पुष्पा और भी ज्यादा ताकतवर बन जाएगा.

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 का है बेसब्री से इंतजार तो पहले देख लें Allu Arjun की ये 7 धांसू फिल्में

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement