Advertisement

थर्ड वर्ल्ड वॉर की सुगबुगाहट! Russia की मदद के लिए Ukraine की सीमा पर पहुंचे नॉर्थ कोरिया के 8,000 सैनिक

Russia Ukraine War: अमेरिका का कहना है कि नॉर्थ कोरिया की सेना जिस जगह डटी है, वह क्षेत्र अगस्त में यूक्रेन की सेना ने अचानक किए हमले के बाद कब्जा कर लिया था.

Latest News
थर्ड वर्ल्ड वॉर की सुगबुगाहट! Russia की मदद के लिए Ukraine की सीमा पर पहुंचे नॉर्थ कोरिया के 8,000 सैनिक

North Korea soldiers

Add DNA as a Preferred Source

अमेरिका ने दावा किया कि उसके पास पुख्ता जानकारी है कि नॉर्थ कोरिया के लगभग 8 हजार सैनिक यूक्रेन की सीमा के नजदीक रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हैं. इसके मुताबिक नॉर्थ कोरिया के सैनिक रूस की मदद के लिए यूक्रेन के साथ लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं. अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा हुआ तो उत्तर कोरियाई सैनिकों की डेड बॉडी बैग में वापस भेज देंगे.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान अमेरिका के उप राजदूत रॉबर्ट वुड ने रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग की निंदा करने वाली अपनी पूर्व की टिप्पणियों में अतिरिक्त तथ्य जोड़ने के लिए और समय मांगा. वुड ने कहा, ‘हमें अभी-अभी कुछ जानकारी मिली है. इसके मुताबिक कुर्स्क ओब्लास्ट क्षेत्र में अभी लगभग 8,000 उत्तर कोरियाई सैनिक मौजूद हैं.’ 

अमेरिकी उप राजदूत ने कहा कि नॉर्थ कोरिया की सेना जिस जगह डटी है, वह क्षेत्र अगस्त में यूक्रेन की सेना ने अचानक किए हमले के बाद कब्जा कर लिया था. उन्होंने कहा कि मेरे पास अपने रूसी सहयोगी के लिए एक बहुत ही सम्मानजनक प्रश्न है. क्या रूस अब भी मानता है कि रूस में उत्तर कोरिया का कोई सैनिक नहीं हैं? यह मेरा एकमात्र प्रश्न है.’ 

सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दे पर बुलाए गए रूस के प्रतिनिधि ने इस टिप्पणी का जवाब नहीं दिया और सत्र स्थगित कर दिया गया. (इनपुट- AP)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement