Advertisement

मेयोनीज खाने से हो सकती है मौत! तेलंगाना सरकार ने लगाया बैन, जानें पूरा मामला

Telangana Mayonnaise Ban: हैदराबाद में मोमोस खाने से एक महिला की मौत और करीब 50 लोग बीमार हो गए थे. इस घटना में तेलंगाना सरकार ने मेयोनीज को बैन करने का फैसला लिया है.

Latest News
मेयोनीज खाने से हो सकती है मौत! तेलंगाना सरकार ने लगाया बैन, जानें पूरा मामला

telangana mayonnaise ban

Add DNA as a Preferred Source

Telangana Mayonnaise Ban:  आए दिन मोमोस खाने से लोगों के बीमार होने के मामले सामने आते रहते हैं. अभी कुछ दिन पहल ही एक हैदराबाद में मोमोस खाने से एक महिला की मौत और 40 से 50 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया था. इस घटना ने हड़कंप मचा दिया था. अब तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में मेयोनीज पर प्रतिबंध लगा दिया है. 

स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम
तेलंगाना सरकार ने राज्य में कच्चे अंडे से बने मेयोनीज पर प्रतिबंध लगाकर सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. ऐसी खबर है कि जिस महिला की मोमोस खाने से मौत हुई हैं उसका कारण मेयोनीज हो सकती है. मोमोस के साथ खाई जाने वाली मेयोनीज में 90 प्रतिशत तक रिफाइंड रहता है. इसलिए ये सेहत के लिए जहर हो सकती है. 


ये भी पढ़ें- तलवार से हमला कर लड़के का सिर किया धड़ से अलग, बेटे का सिर गोद में लेकर रोती बिलखती रही मां


शिकायतों के बाद लिया गया एक्शन
30 अक्टूबर को, खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने एक अधिसूचना जारी की, जिसमें एक वर्ष के लिए कच्चे अंडे से बने मेयोनीज के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया. यह कार्रवाई जनता की कई शिकायतों और प्रवर्तन गतिविधियों के दौरान की गई टिप्पणियों के जवाब में की गई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement