Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

जरा सी लापरवाही से बिगड़ सकता है दिवाली का त्योहार, सुरक्षित रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है. लेकिन, अगर थोड़ी सी लापरवाही बरती जाए तो यह त्योहार दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है. इसलिए दिवाली को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए.

Latest News
जरा सी लापरवाही से बिगड़ सकता है दिवाली का त्योहार, सुरक्षित रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

diwali safety tips

Add DNA as a Preferred Source

आज देशभर में दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और उत्साह से भरा होता है, लेकिन अगर थोड़ी सी भी सावधानी न बरती जाए तो यह त्योहार दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है. पटाखों का गलत इस्तेमाल, मोमबत्तियों का लापरवाही से इस्तेमाल और बिजली के उपकरणों का खराब इस्तेमाल कई तरह की दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है. इसलिए दिवाली को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है.

दिवाली पर सुरक्षित रहने के लिए फॉलों करें ये टिप्स

पटाखों का इस्तेमाल
पटाखे हमेशा खुली जगह पर जलाएं, जहां आस-पास कोई इमारत या पेड़ न हो. बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें. पटाखे केवल बड़ों की देखरेख में ही जलाएं. पटाखों के साथ दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें. कभी भी खराब या पुराने पटाखे न जलाएं.

दीये जलाते समय सावधान रहें
दीये और मोमबत्तियों को हमेशा अग्निरोधक सतह पर रखें, जैसे कि धातु की प्लेट या मिट्टी का दीया. दीये में कम तेल भरें, क्योंकि ज्यादा तेल भरने से तेल फैल सकता है और आग लग सकती है. दीये और मोमबत्तियों को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें.

खराब तारों का इस्तेमाल न करें
दिवाली पर कभी भी खराब या घिसे हुए तारों का इस्तेमाल न करें. खराब या घिसे हुए तारों से शॉर्ट सर्किट की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आग लग सकती है.

ओवरलोडिंग से बचें
एक ही सॉकेट में बहुत सारे उपकरण न लगाएं. इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. शॉर्ट सर्किट से आग लग सकती है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है.

बिजली के उपकरणों 
बिजली के उपकरणों को पानी से दूर रखें. अगर आप गीले हाथों से किसी बिजली के उपकरण को छूते हैं, तो आपको बिजली का झटका लग सकता है, जिसके जानलेवा परिणाम हो सकते हैं. पानी और बिजली एक खतरनाक मिश्रण है. अगर कोई बिजली का उपकरण पानी के संपर्क में आता है, तो शॉर्ट सर्किट की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आग लग सकती है.

पटाखों के धुएं बचें
पटाखों के धुएं से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें. पटाखों के धुएं से सांस लेने में दिक्कत, खांसी और अस्थमा जैसी बीमारियां बढ़ सकती हैं. धुएं से आंखों में जलन, लालिमा और आंसू आ सकते हैं.


यह भी पढ़ें:दिवाली पर ओवर ईटिंग से कहीं बिगड़ न जाए सेहत, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स


आग से बचाव 
दिवाली पर आग लगने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं, इसलिए घर में आग बुझाने का उपकरण रखें और आग लगने पर तुरंत दमकल विभाग को सूचित करें.

पर्यावरण का ध्यान
दिवाली पर पटाखों की वजह से प्रदूषण बढ़ता है. पटाखों से निकलने वाली गैसों में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसें शामिल होती हैं जो हवा को प्रदूषित करती हैं. इसलिए जितना हो सके कम पटाखे जलाएं या पटाखों के विकल्प का इस्तेमाल करें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement