Advertisement

UP: तलवार से हमला कर लड़के का सिर किया धड़ से अलग, बेटे का सिर गोद में लेकर रोती बिलखती रही मां 

Jaunpur Murder Case: यूपी के जौनपुर से एक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. यहां 4ज साल पुराने जमीनी विवाद को लेकर युवक ने दूसरे युवक की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी. 

Latest News
UP: तलवार से हमला कर लड़के का सिर किया धड़ से अलग, बेटे का सिर गोद में लेकर रोती बिलखती रही मां 
Add DNA as a Preferred Source

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कबीरुद्दीनपुर गांव में 40 साल पुराने जमीनी विवाद के कारण एक युवक की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई. युवक का नाम अनुराग यादव बताया गया है, जो इंटर का छात्र और एक ताइक्वांडो प्लेयर था. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति को कंट्रेल में लाने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा.

बाहर खड़ा था युवक 
घटना के दौरान अनुराग अपने घर के बाहर खड़ा था, जब पड़ोस का व्यक्ति तलवार लेकर आया और उसकी गर्दन काट दी. पुलिस के अनुसार, मृतक के पड़ोसी लालता यादव और उसके बेटे रमेश पर इस हत्या का आरोप है. इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.


ये भी पढ़ें- अयोध्या में एकसाथ जले 25 लाख दीये, राम लला की पहली दिवाली पर बना विश्व रिकॉर्ड


अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया 
जौनपुर के DM ने इस हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि घटना की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में तीन दिनों में जांच रिपोर्ट आने की संभावना है. वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement