Advertisement

Bihar News: केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने किया नई पार्टी का ऐलान, किसके लिए चुनौती बनेगी 'ASA' पार्टी

Bihar News: बिहार की राजनीति बड़ी हलचल हुई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के साथी आरसीपी सिंह ने नई पार्टी का गठन किया है. इस पार्टी का नाम 'ASA' हैं.

Latest News
Bihar News: केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने किया नई पार्टी का ऐलान, किसके लिए चुनौती बनेगी 'ASA' पार्टी

Bihar News

Add DNA as a Preferred Source

Bihar News: बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन राजनीतिक पारा अभी से चढ़ा हुआ है. बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही हैं. दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने गुरुवार 31 अक्टूबर को पार्टी 'आप सब की आवाज' की घोषणा कर दी हैं. अब वह बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में खुद की पार्टी से हिस्सा लेंगे.

एक समय थे नीतीश के खास 
गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले नेता थे. आरसीपी सिंह को सीएम नीतीश कुमार का खास माना जाता था, पर फिलहाल वह नीतीश और नीतीश की पार्टी दोनों से रुख्सत नजर आ रहे हैं. 

140 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी का नाम 'आप सब की आवाज' रखा है. यानी शॉर्ट में उनकी पार्टी का नाम ASA है. खबर ये भी है कि इस पार्टी का झंडा तीन रंगो का आयताकार होगा. पार्टी द्वारा अभी करीब 140 लोगों ने चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है. पर बाद में ये फिगर और बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- तलवार से हमला कर लड़के का सिर किया धड़ से अलग, बेटे का सिर गोद में लेकर रोती बिलखती रही मां

किसको होगा नुकसान
इस नई पार्टी के गठन से बिहार की राजनीति में कहीं न कहीं तो सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है. इस पार्टी के गठन से वोट बैंक पर असर तो पड़ेगा ही साथ में भाजपा को अब और बिहार में और मजबूती से मैदान में आना पड़ेगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement