Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

बच्चे को लगा कि उसके अंदर है सुपर पॉवर, यह सोच चौथी मंजिल से लगाई छंलाग, फिर हुआ ये हाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के एक छात्र ने अपने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. छात्र ने सोचा कि उसके पास तो सुपर पॉवर आ गई है. आइए जानते है पूरा मामला

Latest News
बच्चे को लगा कि उसके अंदर है सुपर पॉवर, यह सोच चौथी मंजिल से लगाई छंलाग, फिर हुआ ये हाल

Symbolic Picture

Add DNA as a Preferred Source

कई बार हम गलतफहमी का शिकार होते हैं और कोई भी खतरनाक या जानलेवा कदम उठा लेते है. ऐसा करने से हमे इसका बहुत ही बुरा खामियाजा भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक मामला कोयंबटूर के कार्पागम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सामने आया है. इस घटना के बारें में सुनते है आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां के एक छात्र ने ऐसी हरकत की है जिसे सुनकर लोग दंग रह गए. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस छात्र
दरअसल कोयंबटूर के कार्पागम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 19 वर्षीय बीटेक छात्र ए. प्रभु को लगा कि उनके अंदर सुपर पॉवर आ गई है. अगर वह ऊंचाई से कूद जाएंगे तो भी उनको चोट नहीं आएगी. छात्र ने ये सोचकर अपने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग दी.  यह घटना बीते सोमवार की शाम को हुई. प्रभु एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं.


ये भी पढ़ें- कोटा में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने दहेज हत्या का मामला किया दर्ज


तुरंत ले गए अस्पताल
जब वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गए तो उनके दोस्तों ने उन्हें तुरंत कार्पागम अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ. इसके बाद उन्हें गंभीर चोटों के इलाक के लिए गंगा अस्पताल में भेजा गया. उनकी चोटों में पैर और हाथ की फ्रैक्चर और सिर में चोट शामिल हैं. चिकित्सा विशेषज्ञ उनकी स्थिति पर ध्यान रख रहे हैं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement