Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Air Pollution में इग्नोर करें मॉर्निंग वॉक, बाहर जाने की बजाय घर पर ऐसे रखें खुद को फिट

Morning Walk in Fog Good or Bad: इन दिनों दिल्ली में हवा का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है. प्रदूषित हवा में मार्निंग वॉक पर जाना फायदे की बजाय घाटे का सौदा हो सकता है.

Latest News
Air Pollution में इग्नोर करें मॉर्निंग वॉक, बाहर जाने की बजाय घर पर ऐसे रखें खुद को फिट

Air Pollution

Add DNA as a Preferred Source

Avoid Morning Walk In Pollution: दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण आपकी जान का दुश्मन बन सकता है. प्रदूषित हवा में बाहर निकलने और इसके संपर्क में आने से बचना चाहिए. प्रदूषण का स्तर सुबह के समय अधिक होता है ऐसे में प्रदूषण में मॉर्निंग वॉक पर जाना सेहत के लिए खतरे से खाली नहीं है.

प्रदूषित हवा में मॉर्निंग वॉक करने से सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. इसके कारण अस्थमा,हार्ट डिजीज,फेफड़ों से जुड़ी की बीमारी, स्किन एलर्जी और आंखों में जलन आदि हो सकती है. ऐसे में मॉर्निंग वॉक फायदे की जगह नुकसान का कारण बन सकती है. आप चाहे तो कुछ टिप्स को फॉलो कर घर पर ही एक्टिव रह सकते हैं.

मॉर्निंग वॉक की बजाय घर पर ऐसे रहे फिट
एक्सरसाइज करें

आप घर में योग, स्ट्रेचिंग और एरोबिक एक्सरसाइज कर सकते हैं. रोजाना आधा घंटा तक एक्सरसाइज करने से आप फिट बने रह सकते हैं.


बच्चे के पेट में दर्द रहता है तो हो सकती है पेट में कीड़े की समस्या, जानें लक्षण और बचाव के उपाय


घर में वॉक करें
अगर आप वॉक करना चाहते हैं तो बाहर जाने से बेहतर है कि घर पर ही वॉक करें. आप एक कमरे से दूसरे कमरे सैर कर सकते हैं. आप चाहे तो सीढ़ियां भी चढ़ सकते हैं. इससे भी सेहत को फायदा होता है.

घर के काम करें
पॉल्यूशन में आपको घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. इसकी बजाय घर के काम करके आप खुद को एक्टिव रख सकते हैं. घर की साफ-सफाई जैसे काम खुद करने से शरीर एक्टिव रहेगा.

हेल्दी डाइट लें
अनहेल्दी फूड्स जैसे जंक और फास्ट फूड्स को खाने से परहेज करें. इसके स्थान पर डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें. ताजे फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स खाएं. संतुलित आहार लें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement