Advertisement

MP: जमीन के पैसों को लेकर दरिंदा बना बेटा, पत्थर से मारकर की माता-पिता की हत्या

MP Crime: एमपी के छिंदवाड़ा के हर्रई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को जमीन के विवाद में पत्थर मारकर मार डाला

Latest News
MP: जमीन के पैसों को लेकर दरिंदा बना बेटा, पत्थर से मारकर की माता-पिता की हत्या
Add DNA as a Preferred Source

MP Crime News: छिंदवाड़ा के हर्रई इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने बुजुर्ग माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, 82 वर्षीय डोरीलाल और उनकी 69 वर्षीय पत्नी विद्या राय अपने बेटे राधेश्याम के साथ वार्ड नंबर 1 में रहते थे. कुछ समय पहले डोरीलाल ने 9 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी, जिसके पैसों को लेकर परिवार में अक्सर झगड़े हुआ करता था. 

इस कारण की हत्या
इन्ही पैसों को लेकर बाप-बेटे में अक्सर बहस हुआ करता था. मां बीच-बचाव करने आईं, लेकिन गुस्से में राधेश्याम ने अपने माता-पिता पर हमला कर दिया. साथ ही पत्थरों से कुचलकर दोनों की हत्या कर दी. 


ये भी पढ़ें- MP News: हेडफोन लगा पटरी पर बैठकर चला रहा था फोन, ट्रेन से कटकर BBA स्टूडेंट की दर्दनाक मौत


पुलिस कर रही जांच 
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है, और इस दोहरे हत्याकांड की जांच जारी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement