Advertisement

सुहागरात पर कमरे में दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम, चीखने लगा दूल्हा

सुहागरात के दिन दूल्हे और दुल्हन के बीच हुए विवाद के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया. पुलिस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है.

सुहागरात पर कमरे में दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम, चीखने लगा दूल्हा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर सुहागरात की सेज पर दुल्हन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे दूल्हा कमरे में ही चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो सभी हैरान रह गए. इस मामले में पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरिद्वार में सुहागरात पर पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. कथित तौर पर दुल्हन ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद दूल्हा घर में बचाओ-बचाओ की आवाज में परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाने लगा. जब परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा की दुल्हन ने दुल्हे की जमकर पिटाई कर दी है. दूल्हे ने दुल्हन को मानसिक रूप से बीमार बताया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर का है. इसी गांव के लड़के की शादी थिथोला कोतवाली की निवासी एक लड़की से हुई थी. शादी संपन्न होने के बाद परिवार वाले दुल्हन को घर लेकर आ गए थे. सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा दुल्हन अपने कमरे में चले गए. इस दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. दूल्हे पक्ष ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की है. दूल्हे ने पत्नी को मानसिक रूप से बीमार बताया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

समझौता करना चाहती है पुलिस

इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि दंपति के दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, विवाह के दिन तब पति के मारपीट के बाद अब पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया है. पति का कहना है कि दुल्हन मानसिक रूप से बीमार है और उसने सुहागरात के दिन उसकी पिटाई कर दी थी. जबकि दुल्हन का कहना है कि बेड टच को लेकर दंपति में विवाद हुआ था. इसके बाद उसे कमरे से बाहर कर दिया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement