Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ban Vs Ire: आयरलैंड ने घर में रोका बांग्लादेश का विजय रथ, आखिरी टी20 में दी 7 विकेट से मात   

Bangladesh Vs Ireland T20 Highlights: आयरलैंड ने घर में बांग्लादेश का विजय रथ रोक दिया है. तीसरे और आखिरी टी20 में मुकाबले में 7 विकेट से मात दी.

Ban Vs Ire: आयरलैंड ने घर में रोका बांग्लादेश का विजय रथ, आखिरी टी20 में दी 7 विकेट से मात    

Ban Vs Ire 3RD T20 Highlights

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विश्व विजेता इंग्लैंड को टी20 में 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप करने वाली बांग्लादेश का विजय रथ आयरलैंड (Ban Vs Ire T20) ने रोक दिया है. चटगांव के जहूर चौधरी अहमद स्टेडियम में खेले मुकाबले में आयरलैंड ने गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया है. 125 रनों का लक्ष्य 14 ओवर में ही पूरा कर लिया. पहले दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज जीती है. 

कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने खेली तूफानी पारी 
तीसरे मुकाबले (Ban Vs Ire) में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने मेहमान टीम की घातक गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए और पूरी टीम 19.2 ओवर में जैसे-तैसे 124 रन ही बना सकी. आयरलैंड की ओर से मार्क अडेर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. 125 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने बल्लेबाजी में भी गदर मचाया. कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने दमदार 77 रनों की पारी खेली और बांग्लादेश के गेंदबाजों की खूब धुनाई की.

यह भी पढ़ें: IPL 2023: जब भाई-बहन की दुश्मनी की गवाह बनी थी दुनिया, आउट होने पर बहन ने झूमकर किया था डांस 

बांग्लादेश ने जीती वनडे और टी20 सीरीज 
बांग्लादेश ने इससे पहले वनडे सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की थी और टी20 सीरीज भी जीत ली है. हालांकि इंग्लैंड को 3-0 से घर में मात देने वाली शाकिब अल हसन की टीम आयरलैंड को क्लीन स्वीप के साथ मात नहीं दे सकी. अच्छी बात यह है कि इस सीरीज में लिटन दास और शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. शाकिब इस साल आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: CSK Vs GT: चेन्नई और गुजरात के रोमांच पर कहीं फिर न जाए पानी, जानें बारिश के कितने आसार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement