Advertisement

Coconut Oil Use In Winter: सर्दियों में कई समस्याओं में कारगर है नारियल का तेल, इसके इस्तेमाल से मिलेंगे 5 फायदे

Coconut Oil In Winter: सर्दियों में होने वाली स्किन समेत और कई प्रॉब्लम के लिए नारियल तेल अच्छा होता है. आइये आपको नारियल तेल के फायदों के बारे में बताते हैं.

Latest News
Coconut Oil Use In Winter: सर्दियों में कई समस्याओं में कारगर है नारियल का तेल, इसके इस्तेमाल से मिलेंगे 5 फायदे

Coconut Oil In Winter

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सर्दियों में स्किन और बालों में रुखेपन की समस्या बढ़ जाती है. स्किन से लेकर बालों तक की समस्या (Coconut Oil For Hair) का इलाज आप नारियल के तेल से कर सकते हैं. सर्दियों में होने वाली स्किन समेत और कई प्रॉब्लम के लिए नारियल तेल (Coconut Oil In Winter) अच्छा होता है. यह स्किन ड्राईनेस, बालों के रुखेपन और होंठों के फटने में कई तरह से फायदेमंद होता है. आइये आपको सर्दियों में नारियल तेल से होने वाले फायदों (Benefits Of Coconut Oil In Winter) के बारे में बताते हैं. ऐसे में आप नारियल तेल के इस्तेमाल (Coconut Oil Benefits) से इन समस्याओं से बचे रह सकते हैं.

नारियल के तेल के फायदे (Benefits Of Coconut Oil)
ग्लोइंग स्किन के लिए

सर्दियों में फेस की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है. इस ड्राईनेस से बचने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल के तेल के इस्तेमाल से चेहरे की त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है. यह चेहरे के दाग-धब्बों को भी खत्म करने में कारगर है.

बालों के लिए
बालों के रुखेपन और ड्रैंड्रफ को दूर करने के लिए भी नारियल का तेल अच्छा होता है. इसके लिए नारियल के तेल से बालों की मसाज करनी चाहिए. हल्का गुनगुना करके नारियल का तेल सिर में लगाने से फायदा मिलता है.

खान-पान समेत इन 5 आदतों में करें बदलाव, कंप्यूटर जैसा तेज हो जाएगा दिमाग

ड्राई होठों के लिए
सर्दियों में स्किन के साथ ही होंठों के फटने की समस्या भी होने लगती है. ड्राई होंठों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल की कुछ बूदों को होंठों पर लगा सकते हैं. ग्लिसरीन के साथ नारियल तेल मिलाकर लिप बाम भी बना सकते हैं.

ड्राई नाक के लिए
सर्दियों में नाक भी ड्राई हो जाती है. जुकाम के कारण नाक की ड्राईनेस की वजह से सांस लेने में परेशानी होती है. ऐसे में नाक की ड्राईनेस से परेशान हैं तो नारियल तेल की 2-3 बूंद नाक में डालकर आराम पा सकते हैं.

रूखी स्किन के लिए
ठंड के मौसम में पूरे शरीर की त्वचा रूखी हो जाती है. अगर आप रुखी त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नहाते समय नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नहाने के बाद शरीर पर नारियल तेल लगा लें और ऊपर से दो-तीन मग पानी डाल लें. इससे स्किन पूरे दिन सॉफ्ट रहेगी.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement