Advertisement

DNA Verified: Bharat Ratna मिलने के बाद कभी नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स? क्या है सच

Bharat Ratna Benefits: भारत रत्न से सम्मानित होने वाले शख्स को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. हालांकि, कुछ सुविधाओं को लेकर फर्जी दावे भी किए जाते हैं.

Latest News
DNA Verified: Bharat Ratna मिलने के बाद कभी नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स? क्या है सच

Bharat Ratna

Add DNA as a Preferred Source

इस साल कुल चार लोगों को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया जा चुका है. कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत), चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत), पी वी नरसिंह राव (मरणोपरांत) और लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाना है. भारत रत्न के साथ मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं. कई खबरों में भी कहा गया है कि भारत रत्न मिलने के बाद आजीवन इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता, Z कैटगरी की सुरक्षा मिलती है आदि.

हमने इस दावे की सच्चाई जानने की कोशिश की. इस खोजबीन में कई तरह के दावे मिले जिसमें कहा गया था कि भारत रत्न से सम्मानित शख्स को रेल, बस और हवाई जहाज में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है, Z सिक्योरिटी दी जाती है, VVIP का दर्जा मिलता है और कभी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- क्या RBI को ₹12500 देकर रिटर्न में मिलेंगे ₹4 करोड़? जानिए सच्चाई 

क्या है इनकम टैक्स फ्री होने का सच?
इसकी सच्चाई जानने के लिए हम केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर पहुंचे तो वहां साल 2014 की एक RTI का जवाब मिला. इस जवाब में इनकम टैक्स से मुक्ति देने का कहीं कोई जिक्र नहीं किया गया है. इसी आरटीआई में यह भी बताया गया है कि जिसे भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है उसे पैसे नहीं दिए जाते हैं. भारत रत्न के अलावा पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों को भी कोई धनराशि नहीं दी जाती है.

यह भी पढ़ें- PM लाडली लक्ष्मी योजना में बेटियों को मिलेंगे 1.60 लाख रुपये? क्या है इसकी सच्चाई

क्या सुविधा मिलती है?
सभी राज्य सरकारों को कहा जाता है कि भारत रत्न से सम्मानित शख्सियतों को वे अपने 'राज्य अतिथियों' की सूची में शामिल करें. इसके अलावा दूसरे देशों में स्थित भारतीय दूतावास इन शख्सियतों की यात्राओं के समय उनके रहने-खाने का इंतजाम करते हैं. इन लोगों को डिप्लोमैटिक पासपोर्ट और एयर इंडिया के एग्जीक्यूटिव क्लास में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement