Advertisement

दिल्ली में पांच बच्चों की मां को बंधक बनाकर किया रेप, नग्न हालत में सड़क पर फेंका

Delhi Crime News in Hindi: दिल्ली में 50 साल की एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली में पांच बच्चों की मां को बंधक बनाकर किया रेप, नग्न हालत में सड़क पर फेंका

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है. दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में 50 साल की एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. महिला को बंधक बनाकर रेप करने के बाद उन्हें नग्न हालत में सड़क पर फेंक दिया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने महिला को बंधक बनाने के बाद उन्हें बुरी तरह पीटा भी और जमकर दरिंदगी की. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी याकूब को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर का है. शनिवार को यहां की एक महिला के साथ दुष्कर्म की महिला के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है. पांच बच्चों की मां को बंधकर बनाकर दुष्कर्म करने और मारने-पीटने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह महिला जौहरीपुर करावल नगर में रहती है और लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के नागौर में बड़ा हादसा, PM मोदी की रैली में जा रहे 5 जवानों की मौत 

काम पर गई महिला के साथ किया रेप
बताया गया है कि 14 नवंबर की सुबह वह काम पर गई थी लेकिन शाम को नहीं लौटी. अगले दिन ज्योति नगर इलाके में महिला को अर्ध नग्न हालत में सड़क पर पड़े देखा. तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. महिला को आनन-फानन में जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इलाज के बाद महिला होश में आई तो शुक्रवार को उसने अपना बयान दर्ज करवाया. पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्या बोलती पब्लिक? जमकर हो रहा पूजा-पाठ

बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ सालों में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन अभी भी इन पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement