भारत
Weather Update IMD Alert: गर्मी और उमस से इस वक्त पूरा उत्तर भारत परेशान है. बंगाल में आए चक्रवाती तूफान की वजह से पूर्वी भारत में मौसम बदला है.
दिल्ली से लेकर राजस्थान और ओडिशा से लेकर दक्षिण भारत का बड़ा हिस्सा इस वक्त गर्मी और लू (Heat Wave In North India) की मार झेल रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर बड़ी खबर दी है. मौसम विभाग के हालिया अपडेट के मुताबिक, मानसून को लेकर परिस्थितियां अनुकूल बनती दिख रही हैं. अगले 5 दिनों में केरल में मानसून की बारिश शुरू हो सकती है. इसका असर दक्षिण भारत के तटीय हिस्सों में भी पड़ेगा.
मानसून को लेकर आई अच्छी खबर
आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमानों के मुताबिक, इस बार भारत के मानसून कोर जोन में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. हालांकि, जून के महीने में दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय हिस्सों को छोड़ दिया जाए, तो जून में तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहेगा. आईएमडी पूर्वानुमानों के मुताबिक उत्तर पूर्व भारत में मानसून बारिश सामान्य से कम हो सकती है. उत्तर पश्चिम में सामान्य और मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्से में सामान्य से ज्यादा मानसून वर्षा का पूर्वानुमान है.
यह भी पढ़ें: Delhi NCR में कूलर AC सब फेल, 3 दिन झुलसाएगी गर्मी, जारी रहेगा लू का कहर
हालांकि, उत्तर भारत के लोगों को अभी राहत के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. अच्छी बात यह है कि इस साल बारिश सामान्य रहने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा में अगले 3 दिनों तक लू से लोगों को राहत नहीं मिलेगी. 2 जून के बाद हल्की बारिश का अनुमान है जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 जून के बाद से लू से भी लोगों को राहत मिलने लगेगी.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.