Advertisement

हो गया Dhadak 2 का ऐलान, Siddhant Chaturvedi और Triptii Dimri की जोड़ी का फर्स्ट लुक रिलीज

Siddhant Chaturvedi और Triptii Dimri की फिल्म Dhadak 2 का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. इसके फर्स्ट लुक के साथ एक डॉयलॉग भी रिलीज किया गया है.

Latest News
हो गया Dhadak 2 का ऐलान, Siddhant Chaturvedi और Triptii Dimri की जोड़ी का फर्स्ट लुक रिलीज

Dhadak 2 Announcement: धड़क 2 का ऐलान

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई मूवीज की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar Film) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धड़क 2' (Dhadak 2 First Look) चर्चाओं में आ गई है. फाइनली इस फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है. अनाउंसमेंट में फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ इसकी कास्ट, कहानी और एक खास डायलॉग भी रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म एक इंटेंस लवस्टोरी होगी, जिसकी झलक इसके डायलॉग में मिल गई है.

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म 'धड़क' साल 2018 में रिलीज हुई थी. इसके 6 सालों बाद फिल्म का दूसरा पार्ट 'धड़क 2' रिलीज होने जा रहा है. करण जौहर ने फैंस को लंबा इंतजार करवाने के बाद अब 'धड़क 2' का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक एक डायलॉग के साथ रिलीज हुआ है. जिसमें सिद्धांत कहते हैं- 'जो सपना तुम देख रही हो विधि उसमें मेरे लिए कोई जगह नहीं है'. इसके बाद तृप्ति कहती हैं कि 'तो फिर ये भी बता दो नीलेश कि इन फीलिंग्स का क्या करूं मैं'. इसके साथ ही प्यार में डूबे निलेश और विधि के एक पोस्टर के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है.


यह भी पढ़ें- अपने बच्चों को स्टार बनते नहीं देख पाई इन स्टार्स की मां, उनके डेब्यू से पहले ही दुनिया को कहा अलविदा


इस अनाउंसमेंट पोस्ट को शेयर करते हुए टैग लाइन दी गई है- 'एक था राजा, एक थी रानी. जाति अलग थी, खत्म कहानी'. इस मोशन पोस्टर के आखिर में एक गाना भी जिसकी लाइनें फिल्म की कहानी बयां करती हैं 'दुनिया अलग है मेरी-तुम्हारी. कैसे मिलेंगे आग और पानी'. इस अनाउंसमेंट पोस्ट के साथ ही फिल्म कि रिलीज डेट का ऐलान भी हो गया है. ये मूवी अब 22 नवबंर 2024 को रिलीज होने वाली है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा इंटेंस लव स्टोरी होने वाली है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement