Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: पेरिस में नहीं मिल रहा खाना, बॉक्सर अमित पंघाल ने बाहर से मंगाई दाल-रोटी

Paris Olympics Food Shortage: पेरिस ओलंपिक के खेल गांव पहुंचे भारतीय एथलीट्स को मनपसंद खाने की कमी के अलावा कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Latest News
Paris Olympics 2024: पेरिस में नहीं मिल रहा खाना, बॉक्सर अमित पंघाल ने बाहर से मंगाई दाल-रोटी
Add DNA as a Preferred Source

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) का आज से आगाज होने वाला है. खेलों के इस महाकुंभ में दुनियाभर के 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. ओलंपिक 2024 में भाग लेने के लिए भारत की ओर से 117 एथलीट्स का दल भेजा गया है. कई भारतीय खिलाड़ी पेरिस में बने खेल गांव में पहुंच चुके हैं. हालांकि उन्हें खाने की कमी सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है.


ये भी पढ़ें: ओलंपिक के इतिहास में पहली बार स्टेडियम के बाहर होगी ओपनिंग सेरेमनी, नाव में परेड करेंगे एथलीट्स 


अमित पंघाल को बाहर से मंगाना पड़ा खाना

ओलंपिक खेल गांव में खाने के लिए 5 अलग-अलग हॉल बनाए गए हैं, जसिमें वैश्विक व्यंजन, एशियन भोजन, हलाल भोजन और फ्रेंच भोजन उपलब्ध हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एथलीट्स के लिए खाना पर्याप्त नहीं है. शटलर तीनषा क्राटो कल यानी 25 जुलाई को जब खाने के लिए हॉल पहुंचीं, तो उन्हें पता चला कि खाना खत्म हो चुका है. वहीं भारतीय खाने के भी सीमित विकल्प हैं.

खेल गांव पहुंचे भारत के एथलीट्स को पसंद का भरपेट खाना नहीं मिल रहा है. तनीषा ने बताया कि आज राजमा बना था लेकिन हमारे पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया. वहीं बॉक्सर अंमित पंघाल को भी मनपसंद खाना नहीं मिल रहा है. उन्होंने अपने सपोर्ट स्टाफ से कहा कि वह दाल-रोटी खाना चाहते हैं. पंघाल काफी समय से इसी डाइट को मेंटेन कर रहे हैं. लेकिन खेल गांव में उनकी पसंद का का खाना नहीं मिलने पर उन्हें बाहर से दाल-रोटी ऑर्डर करना पड़ा.

स्टेडियम जाने में भी मुश्किल

तनीषा ने ये भी बताया कि ओलंपिक खेल गांव से स्टेडियम जाने के लिए काफी दिक्कतें आ रही हैं. गाड़ियां तय शेड्यूल के मुताबिक नहीं चल रही हैं. तनीषा का मानना है कि खराब व्यवस्था के कारण उन्हें अपने मुकाबले के लिए समय से बहुत पहले ही खेल गांव से निकलना होगा. भारत के शेफ डी मिशन गगन नारंग और डिप्टी शेफ डी मिशन शिव केशवन ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को उठाया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement