Advertisement

Farah Khan की मां का निधन, इस Vlog में दिखी थी मां-बेटी की मस्ती, Video कर देगा Emotional

Farah Khan और Sajid Khan पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां Menaka Irani का निधन हो गया है. पिछले कुछ समय से वो बीमार चल रही थीं.

Latest News
Farah Khan की मां का निधन, इस Vlog में दिखी थी मां-बेटी की मस्ती, Video कर देगा Emotional

Farah Khan mother Menaka Irani

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखभरी खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. फेमस कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान (Farah Khan) की मां मेनका ईरानी (Farah Khan mother Menaka Irani) अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. उनका 79 साल की उम्र में निधन हो गया. फराह की मां काफी समय से बीमार चल रही थीं और कुछ ही दिन पहले उनकी मल्टीपल सर्जरी हुई थी. आखिरी बार दोनों मां बेटी को एक व्लॉग में देखा गया था.   

खबरों की मानें तो फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी काफी समय से बीमार चल रही थीं. मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था और पिछले दिनों उनकी सर्जरी भी हुई थी. इसके बाद वो डिस्चार्ज होकर घर आई थीं पर तबियत फिर से बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और 79 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. 

Menaka Irani का बॉलीवुड से था गहरा कनेक्शन
मेनका ईरानी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस बाल कलाकार डेजी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं. मेनका का ईरानी पारसी परिवार में जन्म हुआ था और उनकी मातृभाषा गुजराती है. मेनका ने स्टंट फिल्म निर्माता कामरान खान से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं साजिद खान और फराह खान.

बता दें कि मेनका की बहन डेजी ईरानी की तरह हनी भी एक बाल-कलाकार थीं और उन्होंने लेखक जावेद अख्तर से शादी की थी. हनी और जावेद के बच्चे बॉलीवुड फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं. 

यहां देखें Farah Khan का मां संग आखिरी Vlog:

हाल ही में फराह ने अपनी मां के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'हम सभी अपनी माताओं को हल्के में लेते हैं..खासकर मैं! पिछले महीने मैंने जाना कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करता हूं. वह अब तक देखी गई सबसे मजबूत, सबसे बहादुर इंसान रही हैं.. कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार है.' 


ये भी पढ़ें: Tishaa Kumar का हुआ अंतिम संस्कार, फिल्मी सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement