Advertisement

Elon Musk वसूलेंगे X पर यूजर्स से पैसे, पोस्ट अपलोड से लाइक करने तक पर लगेगा चार्ज

Elon Musk ने अपनी योजना की जानकारी खुद एक पोस्ट में शेयर की है. हालांकि X की तरफ से इस बारे में अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है.

Latest News
Elon Musk वसूलेंगे X पर यूजर्स से पैसे, पोस्ट अपलोड से लाइक करने तक पर लगेगा चार्ज
Add DNA as a Preferred Source

Elon Musk एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में हैं. एक्स के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन मस्क ने कहा है कि कंपनी नए एक्स यूजर्स से इस प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखने, लाइक करने और रिप्लाई करने के लिए चार्ज वसूलने की योजना बना रही है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि यह चार्ज कब से लगेगा. ना ही मस्क ने यह बताया है कि वे कितना चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहे हैं. मस्क ने यह योजना एक्स पर एक्टिव बॉट्स अकाउंट्स से निपटने के लिए बनाई है. उनका कहना है कि बॉट्स के हमले रोकने का यही इकलौता तरीका है. हालांकि मस्क की इस प्लानिंग के बारे में अब तक एक्स पर किसी तरह का अपडेट नहीं है यानी एक्स की तरफ से ऑफिशियली इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है.

क्या कहा है मस्क ने

दरअसल मस्क ने अपनी ये प्लानिंग उस समय जाहिर की, जब उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडलसे एक यूजर के पोस्ट का जवाब दिया. उन्होंने कहा, एक्स पर पोस्ट लिखने, लाइक करने या रिप्लाई करने के लिए चार्ज देना होगा. यह चार्ज नए यूजर्स पर लगाया जाएगा. उन्होंने लिखा, एक्स पर एक्टिव बॉट्स के लगातार अटैक रोकने का यही तरीका है कि कंपनी नए यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर एक्टिविटी का अधिकार देने से पहले उससे एक छोटी सी फीस चार्ज करे. उन्होंने कहा, 'क्या आप बोट हैं' एक्सेस टेस्ट को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ट्रोल फॉर्म्स की मदद से आसानी से गच्चा देकर पास किया जा सकता है. ऐसे में उन्हें रोकने का यही इकलौता तरीका है. 

कितना हो सकता है चार्ज

यदि एलन मस्क के कहे अनुसाल नए यूजर्स से फीस वसूलना शुरू किया गया तो यह फीस कितनी होगी? इस सवाल का जवाब मस्क ने अपनी पोस्ट में नहीं दिया है. इसे लेकर एक्स प्लेटफॉर्म पर भी कोई अपडेट नहीं है. हालांकि एक्स की न्यूज देने वाले प्लेटफॉर्म X-News ने बताया है कि पिछले साल न्यूजीलैंड और फिलीपींस में कंपनी अपनी इस पॉलिसी की टेस्टिंग कर चुकी है. वहां इसका सालाना चार्ज 1 डॉलर रखा गया था. 

Elon

मस्क ने ही एक्स पर बेचना शुरू किया सब्सक्रिप्शन

एलन मस्क ने ही ट्विटर (अब X) को खरीदने के बाद इसके सिस्टम में बदलाव किए थे. अक्टूबर, 2022 में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने इसका नाम बदलकर X कर दिया था. इसके बाद पूरी तरह फ्री प्लेटफॉर्म को सब्सक्रिप्शन बेस्ड बना दिया गया था. इससे पहले अधिक फॉलोअर्स वाले यूजर्स की मांग पर ट्विटर उनका अकाउंट वेरीफाइ करते हुए ब्लूटिक दे देता था, लेकिन एलन मस्क ने ब्लूटिक वेरीफिकेशन पाने के लिए 900 रुपये महीना का सब्सक्रिप्शन चार्ज लागू कर दिया था. इसके अलावा प्रीमियम सर्विसेज के लिए 2,150 रुपये महीने का चार्ज रखा गया है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement