Advertisement

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे दागी हैं इतने नेता, करोड़पतियों की भरमार

Lok Sabha polls phase 3: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होनी है. सभी दल प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं.

Latest News
Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे दागी हैं इतने नेता, करोड़पतियों की भरमार

Lok Saba Election 2024

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव 2024 के चरणों के चुनाव खत्म होने के बाद तीसरे चरण के चुनाव के लिए राजनैतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्षी दलों तक के नेता अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इस बीच उम्मीदवारों को लेकर अब एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट सामने आई है. जिसे देखने से यह समझ में आता है कि अपराध कम करने का दावा करने वाली पार्टियों की हकीकत एकदम उलट है. 

तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इससे पहले सामने आई ADR रिपोर्ट में बताया गया कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 1,352 उम्मीदवारों में से केवल 9% महिलाएं हैं. जबकि 18 प्रतिशत ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. इनमें से 5 पर मर्डर तो 24 पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज है. 7 उम्मीदवार तो पहले किन्हीं मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं. 38 उम्मीदवारों के केस महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े हैं, 17 उम्मीदवारों पर हेट स्पीच के मामले हैं.


यह भी पढ़ें: Delhi News: चूहे के काटने से दिल्ली में हुई सिक्योरिटी गार्ड की मौत? जानें पूरा मामला 


इतने नेताओं के पास है करोड़ों की संपत्ति 

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 392 यानी 29% कैंडिडेट करोड़पति हैं. इसमें प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.66 करोड़ है. बीजेपी के 82 में से 77, कांग्रेस के 68 में 60, समाजवादी पार्टी के 10 में से 9, तृणमूल कांग्रेस के 6 में से 4, शिवसेना (UBT) के 5 में से 5 और शिवसेना के दोनों प्रत्याशी करोड़पति हैं. JDU, RJD, NCP और NCP (SCP) के 3 में तीनों प्रत्याशी करोड़पति हैं. पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो 639 उम्मीदवारों ने 5वीं से 12वीं तक पढ़ाई की है. जबकि 591 स्नातक या उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है. 


यह भी पढ़ें: DNA Top News: महाराष्ट्र में PM की जनसभाएं, कोविशील्ड वैक्सीन पर बड़ा खुलासा, पढ़ें सुबह की टॉप 5 खबरें


 25 से 40 साल के हैं इतने उम्मीदवार 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 25-40 साल के 411 उम्मीदवार हैं. वहीं 41 से 60 साल के सबसे ज्यादा 712 उम्मीदवार हैं. 61 से 80 साल के 228 उम्मीदवार हैं जबकि 1 उम्मीदवार की उम्र 80 साल के पार है. तीसरे चरण में 123 महिला उम्मीदवार मैदान हैं. जानकारी के लिए बता दें कि देश के 12 राज्यों की 95 सीटों पर 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान होना है. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement