Advertisement

Durga Puja पंडाल में महात्मा गांधी को दिखाया 'महिषासुर', शिकायत के बाद हुआ एक्शन

Gandhi Mahisasur Controversy: कोलकाता की एक दुर्गा पूजा में महात्मा गांधी की तस्वीर को महिसासुर की जगह इस्तेमाल करने पर विवाद हो गया है.

Durga Puja पंडाल में महात्मा गांधी को दिखाया 'महिषासुर', शिकायत के बाद हुआ एक्शन

महिसासुर के जगह लगा दी महात्मा गांधी की मूर्ति

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दुर्गा पूजा (Durga Puja) पंडाल में महात्मा गांधी को 'महिसासुर' दिखाया गया. इस मामले की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद मूर्ति में बदलाव किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्गा पूजा अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से आयोजित की गई थी. यह संगठन पहले भी कई बार महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के खिलाफ ऐसी गतिविधियों की वजह से चर्चा में रहा है. तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस घटना की आलोचना की है.

यह दुर्गा पूजा दक्षिण पश्चिम कोलकाता के रूबी क्रॉसिंग के पास आयोजित की गई हैं. शिकायतत दर्ज होने के बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा पूजा के आयोजकों ने कहा कि मूर्तियों में समानताएं होना केवल एक संयोग था. इससे पहले एक पत्रकार ने कोलकाता पुलिस को टैग करते हुए दुर्गा प्रतिमा की एक तस्वीर ट्वीट की थी. हालांकि, उन्होंने बाद में त्योहार के समय तनाव पैदा होने के निर्देश का हवाला देते हुए पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया.

यह भी पढ़ें- Video: रामलीला में मंच पर हनुमान की मौत, अचानक गिरा नीचे और तड़पता रहा 

शिकायत के बाद किया गया बदलाव
पूजा आयोजकों ने कहा कि हमारी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. उन्होंने कहा, 'पुलिस ने हमें इसे बदलने के लिए कहा और हमने इसे मान लिया. हमने महिषासुर की मूर्ति पर मूंछें और बाल लगा दिए. पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. इस मूर्ति में महिषासुर की जगह महात्मा गांधी की मूर्ति लगाई गई थी.

यह भी पढ़ें- दशहरा पर बम धमाके की थी तैयारी, हैदराबाद से पकड़े गए लश्कर के तीन आतंकी

आपको बता दें कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा, महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा करने, महात्मा गांधी की तस्वीर पर गोली चलाने और उनके खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के लिए चर्चा में रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement