Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2024 हारे, क्या अब शादी भी टूटेगी, Hardik Pandya से तलाक लेने की तैयारी में Natasa Stankovic?

आईपीएल 2024 में बुरी तरह हार के बाद हार्दिक पांड्या से नतशा स्टेनकोविक तलाक ले सकती है. यहां जानिए कैसे उन्होंने संकेत दिए हैं.

Latest News
IPL 2024 हारे, क्या अब शादी भी टूटेगी, Hardik Pandya से तलाक लेने की तैयारी में Natasa Stankovic?

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे. मुंबई की टीम आईपीएल से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी और उसके बाद हार्दिक की कप्तान पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे. वहीं आईपीएल 2024 में हार और अब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खबरें चल रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक एक दूसरे से तलाक लेने वाले है, जिसके संकेत खुद नताशा ने दिए हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या और पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और अनुमान लगाया जा रहा कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं. रेडिट पर किसी ने मंगलवार को एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि ये सिर्फ अनुमान लगाया जा रहा है कि हार्दिक और नताशा एक दूसरे से अलग हो रहे हैं. हालांकि हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.


यह भी पढ़ें- RCB को हराने के बाद Sanju Samson का बड़ा खुलासा, जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान


नताशा ने इस तरह दिए संकेत

सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम से हार्दिक पांड्या का सरनेम हटा दिया है. नताशा पहले पांड्या सरनेम लगाती थी, लेकिन उन्होंने अब इसे हटा दिया है. इसके अलावा उन्होंने हार्दिक के साथ कई फोटो भी डिलीट कर दी और कई दिनों से एक दूसरे के साथ फोटो भी नहीं पोस्ट की है. इतना ही नहीं हार्दिक ने भी नताशा को उनके जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी. नताशा का बर्थडे 4 मार्च को होता है. 

चार साल पहले हुई थी शादी

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने एक दूसरे से 31 मई साल 2020 को शादी रचाई थी. हालांकि दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था. दरअसल, शादी के कुछ महीनों बाद 31 जुलाई को नताशा और हार्दिक माता-पिता बन गए थे. शादी से पहले ही नताशा प्रेग्नेंट थी, जिसकी वजह से वो शादी के इतने कम समय में मां बन गई. हार्दिक और नताशा के बेटे का नाम अगस्त्य है. 


यह भी पढ़ें- 'सिर्फ CSK को हराकर ट्रॉफी नहीं...' RCB की हार के बाद चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement