Advertisement

27 OBC, 10 एससी, मोदी कैबिनेट 3.0 में 71 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

PM Modi 3.0 Cabinet List: मोदी 3-0 में मंत्रियों की कुल संख्या 71 है, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मिनिस्टर्स हैं. इनके अलावा 5 मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 को राज्य मंत्री बनाया गया है.

Latest News
27 OBC, 10 एससी, मोदी कैबिनेट 3.0 में 71 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी के साथ मंत्रियों की तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने रविवार को पीएम पद की शपथ ली. पीएम मोदी के अलावा 71 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर,  36 राज्य मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली. मोदी कैबिनेट में इस बार 18 वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई. साथ ही जातिये समीकरण का भी ध्यान रखा गया. 27 ओबीसी और 10 एससी वर्ग से आते हैं

2019 में भी मोदी सरकार के शपथ ग्रहण करने का यही क्रम रहा था. लेकिन इस बार नए चेहरों को ज्यादा मौका दिया गया है. 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया. मोदी 3.0 जीरों में शामिल कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं, जबकि 5 सहयोगी पार्टियों को दिए गए हैं. वहीं 5 स्वतंत्र राज्य मंत्रियों में तीन बीजेपी और 1 जयंत चौधरी के रूप में RLD, 1 शिंदे गुट की शिवसेना से प्रतापराव जाधव को मिला है.

वहीं, पोर्टफोलियो की बात करें तो अभी विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है. आने वाले समय में यह तय किया जाएगा. आइये जानते हैं मोदी सरकार 3.0 में किसे कैबिनेट और किसे राज्यमंत्री का दर्जा मिला है.

मोदी 3.0 कैबिनेट मंत्री (PM मोदी के अलावा)

  1. अमित शाह
  2. राजनाथ सिंह
  3. नितिन गडकरी
  4. निर्मला सीतरमण
  5. एस जयशंकर
  6. पीयूष गोयल
  7. ज्योतिरादित्य सिंधिया (OBC)
  8. जेपी नड्डा
  9. शिवराज सिंह (OBC)
  10. मनोहर लाल खट्टर
  11. धर्मेंद्र प्रधान
  12. प्रह्लाद जोशी
  13. अश्विनी वैष्णव
  14. भूपेंद्र यादव (OBC)
  15. गिरिराज सिंह
  16. गजेंद्र सिंह शेखावत
  17. हरदीप पुरी
  18. मनसुख मांडविया 
  19. किरण रिजिजू 
  20. एचडी कुमारस्वामी (OBC)
  21. जीतनारम मांझी (SC वर्ग)
  22. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह 
  23. सर्वानंद सोनेवाल 
  24. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
  25. राम मोहन नायडू TDP
  26. जुएल ओरांव 
  27. अन्नपूर्णा देवी (OBC)
  28. जी किशन रेड्डी
  29. चिराग पासवान (SC वर्ग)
  30. सीआर पाटिल (OBC)

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  1. अर्जुन राम मेघवाल (SC वर्ग)
  2. जयंत चौधरी
  3. राव इंद्रजीत सिंह (OBC)
  4. जितेंद्र सिंह
  5. प्रतापराव गणपतराव जाधव

राज्य मंत्री

  1. कृष्णपाल गुर्जर (OBC)
  2. अनुप्रिया पटेल (OBC)
  3. रामदास अठावले (SC वर्ग)
  4. जितिन प्रसाद
  5. श्रीपद यशो नाइक
  6. पंकज चौधरी (OBC)
  7. रामनाथ ठाकुर (SC वर्ग)
  8. नित्यानंद राय (OBC)
  9. वी सोमन्ना
  10. चंद्रशेखर पेम्मासानी
  11. एसपी सिंह बघेल (SC वर्ग)
  12. शोभा करांदलाजे (OBC)
  13. कीर्तिवर्धन सिंह
  14. बीएल वर्मा
  15. शांतनु ठाकुर 
  16. सुरेश गोपी
  17. एल मुरगन
  18. अजय टमटा
  19. बंदी संजय
  20. कमलेश पासवान (SC वर्ग)
  21. भागीरथ चौधरी
  22. रक्षा खडसे
  23. सुकांता मजूमदार
  24. सावित्री ठाकुर
  25. सतीश दुबे
  26. संजय सेठ
  27. रवनीत सिंह बिट्टू
  28. दुर्गादास सुइके 
  29. नीमूबेन बमभानिया 
  30. मुरलीधर मोहोल
  31. जॉर्ज कुरियन
  32. पबित्रा मार्गेरिटा
  33. तोखन साहू
  34. राजभूषण चौधरी (OBC)
  35. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम
  36. हर्ष मल्होत्रा

    ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement