डीएनए एक्सप्लेनर
Gautam Gambhir Sreesanth Controversy: गौतम गंभीर और एस. श्रीसंत के बीच एक मैच में हुआ विवाद अब सुर्खियों में छा रहा है. हालात मैदान के बाहर आपसी छींटाकशी तक आ गए हैं. इस पूरे विवाद का डीएनए पेश कर ही है ये रिपोर्ट.
डीएनए हिंदी: Legends League Cricket Updates- देश में ICC Event ना भी हो, तो भी क्रिकेट चलता ही रहता है. अगर टीम इंडिया कहीं ना भी खेल रही हो, तो भी उसके Legends कहीं ना कहीं जरूर खेल रहे होते हैं. इस वक्त देश में Legends League Cricket चल रही है. इस लीग में चार टीमें शामिल हैं, जिसमें दुनियाभर के Cricket Legends खेल रहे हैं. अब आप सोचेंगे कि हम आज DNA में किसी League क्रिकेट की बात क्यों कर रहे हैं तो इसकी वजह हैं, टीम इंडिया के 2 पूर्व खिलाड़ी और अपने जमाने के Angry Young Men, गौतम गंभीर और एस श्रीसंत. क्रिकेट प्रेमियों को ये पता है कि गौतम गंभीर और श्रीसंत, जब मैदान में उतरते हैं, तो एक के हाथ में बैट और दिमाग में गुस्सा रहता है, तो दूसरे के हाथ में बॉल और दिमाग गुस्से से भरा रहता है. गौतम अगर बैटिंग कर रहे होते थे, तो बॉलर का एक भी शब्द, उनको भड़काने के लिए काफी था. उसी तरह से श्रीसंत जब बॉलिंग करते थे, तो batter का एक भी इशारा, उन्हें गुस्से में लाने के लिए काफी था.
सोचिए दोनों ही खिलाड़ी जब किसी क्रिकेट लीग में एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हों तो स्थिति क्या रही होगीय़ Legends League Cricket में गौतम गंभीर और श्रीसंत एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरे. दोनों भले ही international cricket से रिटायर हो चुके हों, लेकिन दोनों के तेवर में कोई फर्क नहीं है. ये दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बनकर मैदान में उतरे तो आपस में ही भिड़ गए, हालात ऐसे हो गए कि बात हाथापाई तक पहुंचने लगी थी.
पहले जान लीजिए पूरा वाकया
हुआ कुछ ऐसा था कि Legends League Cricket में India Capitals के कप्तान गौतम गंभीर के सामने gujarat giants के बॉलर श्रीसंत आए. गौतम गंभीर ने श्रीसंत के एक ओवर में पहले छक्का जड़ा, इसके बाद अगली बॉल पर चौका मार दिया. इसके बाद श्रीसंत की अगली बॉल पर गौतम गंभीर ने कोई बड़ा शॉट नहीं खेला, लेकिन श्रीसंत ने गौतम से कुछ कहा, जिसके बाद गौतम भड़क गए. ठीक यहीं से गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच गर्मागर्मी बढ़ गई. श्रीसंत का ओवर तो खत्म हो गया, लेकिन मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों का भिड़ना बंद नहीं हुआ. फिर उसके कुछ समय बाद, श्रीसंत और गौतम गंभीर खुलकर एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार दिखे.
ये बहस जब और बढ़ी तो इस बार मैदान में मौजूद खिलाड़ियों को बीच बचाव करने आना पड़ा. गोल कैप में श्रीसंत, गंभीर को कुछ कहते नजर आए. उन्हें रोकने के लिए अंपायर को उनके पास जाना पड़ा. इस दौरान गौतम गंभीर भी उन्हें कुछ कहते दिखे. दोनों अंपायर्स को बीच बचाव करने आना पड़ा. यही नहीं गौतम और श्रीसंत की बहस को खत्म करने के लिए टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल भी वहां मौजूद थे. आप इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो में भी देख सकते हैं कि दोनों एक दूसरे पर कितना भड़के हुए हैं. जब स्थिति बिगड़ने लगी तो साथी खिलाड़ी श्रीसंत को गौतम गंभीर से दूर ले गए.
चलिए बताते हैं कि इस झगड़े के बढ़ने की वजह क्या थी
टीम इंडिया के दोनों पूर्व खिलाड़ियों का इतिहास ही मैदान पर झगड़े वाला है, लेकिन आप जानना चाहते होंगे कि आखिर इन दोनों के बीच लड़ाई की वजह क्या है? दरअसल गौतम गंभीर ने श्रीसंत के उकसावे पर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद श्रीसंत काफी भड़क गए. गौतम गंभीर ने श्रीसंत की कमजोर नस पर वार किया था. क्रिकेट के मैदान से उनको मिले कुछ पुराने जख्मों को गौतम गंभीर ने कुरेद दिया था. गौतम गंभीर ने श्रीसंत को कुछ ऐसा कह दिया कि उनका ये गुस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
मैच खत्म होने के तुरंत बाद ही श्रीसंत ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव किया था. उन्होंने साफ लहजे में गौतम गंभीर को मैदान में हमेशा लड़ने वाला खिलाड़ी बताया. उन्होंने विराट कोहली का नाम लेकर भी गौतम गंभीर को घेरा. यही नहीं, उन्होंने गौतम गंभीर के सांसद होने पर भी सवाल उठाया. लेकिन अपने इस वीडियो में उन्होंने ये नहीं बताया था कि आखिर गौतम गंभीर ने ऐसा क्या कहा था, जिससे श्रीसंत को इतना बुरा लगा. दरअसल गौतम गंभीर ने श्रीसंत को 'match fixer' बोला था और उन्होंने एक बार नहीं कई बार मैच फिक्सर कहा था. मैच फिक्सर कहे जाने की वजह से ही श्रीसंत, गौतम गंभीर से भिड़ गए.
गौतम गंभीर ने एक्स पर पोस्ट से डाल दिया है आग में और घी
गौतम गंभीर ने मैच के दौरान श्रीसंत को फिक्सर कहा. जिसके बाद श्रीसंत ने कहा कि गंभीर ने उन्हें फिक्सर कहा था. गौतम गंभीर का मैदान पर लड़ाई झगड़े वाला इतिहास रहा है, श्रीसंत भी यही बात कह रहे हैं. श्रीसंत ने गौतम पर एक गंभीर आरोप लगाया है. दोनों के बीच की लड़ाई को लाखों लोगों ने देखा, लेकिन ये किस वजह से शुरू हुई थी, ये अब पता चलता है. फिक्सर कहे जाने से दुखी श्रीसंत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात दुनिया को बताई. लेकिन इस मुद्दे पर गौतम गंभीर ने अभी तक कुछ नहीं कहा है. हालांकि गौतम गंभीर ने श्रीसंत के आरोपों के बाद, अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने अपनी पुरानी मुस्कुराती हुई फोटो लगाई. इस पर उन्होंने लिखा- Smile when the world is all about attention!...यानी मुस्कुराइए, जब पूरी दुनिया ध्यान खींच रही हो. उनकी इस X पोस्ट से यही लग रहा है कि वो श्रीसंत का नाम लेकर दुनिया का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे है. इस पोस्ट के जरिए गौतम गंभीर कटाक्ष कर रहे हैं.
अब बात करते हैं कि श्रीसंत से जुड़ा मैच फिक्सिंग कांड क्या था
अगर श्रीसंत के आरोप सही हैं, तो गौतम गंभीर ने एक ऐसे मुद्दे को लेकर श्रीसंत को टारगेट किया, जिसकी वजह से श्रीसंत का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर खत्म हो गया था. श्रीसंत का मैच फिक्सिंग कांड क्या है, ये भी हम आज आपको बताना चाहते हैं-
अगर श्रीसंत के आरोप सही हैं तो गौतम गंभीर, इसी वजह से श्रीसंत को फिक्सर कहकर, उन्हें अपमानित कर रहे थे, जबकि कोर्ट की तरफ से उन्हें बरी किया जा चुका है, और उन पर जो प्रतिबंध लगा भी था, वो BCCI की तरफ से लगाया गया था, जो तकनीकी रूप से देखें तो एक प्राइवेट संस्था है.
अब बात करें गौतम गंभीर के लड़ाकू इतिहास की
जहां तक गौतम गंभीर की बात है तो उनका मैदान पर साथी खिलाड़ियों से भिड़ने का लंबा चौड़ा इतिहास रहा है. कई मौकों पर आपने देखा होगा कि मैच के दौरान गौतम गंभीर अपना आपा खो देते थे. श्रीसंत से हुई लड़ाई को अलग रख दें तो, इससे पहले गौतम गंभीर की भिड़ंत विराट कोहली, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल से भी हो चुकी है और ये सभी लड़ाई पूरी दुनिया ने देखी हैं.
इस तरह से देखा जाए तो गौतम गंभीर मैदान पर गुस्सैल स्वभाव के खिलाड़ी के तौर पर दिखाई देते हैं. वो विरोधी खिलाड़ियों को उकसाने के लिए जाने जाते हैं, और बहस के लिए हमेशा तैयार रहने वाले खिलाड़ी भी नजर आते हैं. श्रीसंत के साथ हुई उनकी बहस में भी कुछ नया नहीं था. गौतम गंभीर ने अपने स्वभाव के अनुसार ही काम किया. इस विवाद के बाद legends Cricket League के Code Of Conduct & Ethics Committee के मुखिया सैय्यद किरमानी ने जांच की बात कही है. उनके मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी ने मैच में या सोशल मीडिया पर गलत आचरण किया है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.