Advertisement

Chandu Champion Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म को मिली बढ़त, किया इतना कलेक्शन

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) ने अपने दूसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म ने दूसरे दिन अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की है.

Latest News
Chandu Champion Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म को मिली बढ़त, किया इतना कलेक्शन

Chandu Champion Kartik Aaryan

Add DNA as a Preferred Source

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था. ये फिल्म मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है, जो कि पहले भारतीय पैरालंपिक थे, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है. वहीं, इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ठीक-ठाक रही. वहीं, फिल्म ने अपने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है. आइये जानते हैं इस बारे में.

कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. जो कि ठीक-ठाक था. फिल्म ने शनिवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपने दो दिनों में कुल 11.50 करोड़ कमा लिए हैं. दूसरे दिन फिल्म को ठीक-ठाक बढ़त मिली है.

यह भी पढ़ें- Chandu Champion Box Office Collection: पहले दिन सुस्त पड़ी कार्तिक आर्यन की फिल्म, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

मुंज्या दे रही चंदू चैंपियन को कड़ी टक्कर

वहीं, आपको बता दें कि चंदू चैंपियन कार्तिक आर्यन की ओपनिंग डे पर सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म है. इससे पहले उनकी सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म शहजादा थी. शहजादा ने ओपनिंग डे पर महज 6 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में अच्छा इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या का जलवा जारी है. मुंज्या ने 9 दिनों में 41.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मुंज्या के कारण भी चंदू चैंपियन की कमाई में कमी आई है.


यह भी पढ़ें- Chandu Champion Review: चंदू चैंपियन बन छाए Kartik Aaryan,दे डाली करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस


कार्तिक आर्यन ने की चंदू चैंपियन के लिए कड़ी मेहनत

कार्तिक आर्यन को लेकर बात करें तो उन्होंने चंदू चैंपियन के लिए कड़ी मेहनत की है. उन्होंने 2 साल तक लगातार जिम में पसीना बहाया और डाइट में भी बदलाव किया. एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म के लिए मीठा खाना छोड़ दिया था. एक्टर ने बताया कि वे खाने के बहुत शौकीन हैं, लेकिन फिल्म के लिए उन्होंने मीठा, चॉकलेट खाना बंद कर दिया था. उनका पूरा शेड्यूल बदला गया था. साथ ही वह 8 घंटे की पूरी नींद भी लेते थे. 

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका अदा की है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विजय राज, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े नजर आए हैं. बता दें कि यह फिल्म 120 करोड़ में तैयार की गई है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement