Advertisement

Kapil Sharma और Sunil Grover की मस्ती देख फैंस को याद आए पुराने दिन, नए शो से पर्दे के पीछे का वीडियो वायरल

Kapil Sharma और Sunil Grover के नए शो The Great Indian Kapil Show का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीचे दोनों का सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Latest News
Kapil Sharma और Sunil Grover की मस्ती देख फैंस को याद आए पुराने दिन, नए शो से पर्दे के पीछे का वीडियो वायरल

Kapil Sharma & Sunil Grover

Add DNA as a Preferred Source

नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाले शो द ग्रेड इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show ) की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. इसमें फिर से एक बार कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) साथ नजर आने वाले हैं. इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड थे. वहीं बीते दिनों शो का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें दोनों स्टार्स की झलक देखने के मिली थी. वहीं इस शो के सेट से पर्दे के पीछे का वीडियो सामने आया है जिसे देख लोग काफी खुश हो गए हैं.   

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ नजर आ रहे हैं. ये उनके आने वाले शो के बिहाइंड द सीन का वीडियो है जिसमें दोनों की वही पुरानी वाली बॉन्डिंग नजर आई. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे और जमकर शेयर कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों कॉमेडियन को फिर से साथ देखन के लिए वो काफी एक्साइटेड हैं


.ये भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show Trailer: कपिल शर्मा के पिटारे से निकली 'गुत्थी', Aamir और Ranbir ही नहीं ये सेलेब्स करेंगे शिरकत


क्यों हुआ था सुनील और कपिल में विवाद 

द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी जैसे किरदार निभाकर घर घर में फेमस हो गए थे. हालांकि साल 2017 में उनका कपिल के साथ विवाद हो गया था जिसके बाद उन्होंने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था. 

ये कांड अक्टूबर 2017 में हुआ था जब दोनों एक्टर-कॉमेडियन के बीच एक फ्लाइट में तब झगड़ा हो गया जब वे ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद वापस मुंबई लौट रहे थे. कई मीडिया रिपोर्टों में आरोप लगाया गया कि झगड़े के दौरान कपिल नशे में थे और उन्होंने सुनील को मारा था.


ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो से पहले Netflix पर निपटा डालें ये 7 बेस्ट कॉमेडी स्टैंड-अप


फिलहाल शो के ट्रेलर में कपिल और सुनील के अलावा कई और कॉमेडियन नजर आए. वहीं गेस्ट लिस्ट में आमिर खान, रणबीर कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है. उनके अलावा रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे क्रिकेटर भी शामिल होंगे.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement