Advertisement

Mahadev Betting Case में बुरे फंसे Sahil Khan, मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में

एक्टर और इंफ्लूएंसर साहिल खान (Sahil Khan) को महादेव बेटिंग ऐप मामले (Mahadev Betting App Case)  में कथित तौर पर शामिल होने के कारण मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Latest News
Mahadev Betting Case में बुरे फंसे Sahil Khan, मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में

Sahil Khan

Add DNA as a Preferred Source

महादेव बेटिंग ऐप मामले (Mahadev Betting App Case)  में कथित तौर पर शामिल होने के कारण एक्टर और इंफ्लूएंसर साहिल खान (Sahil Khan) को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट के द्वारा अग्निम जमानत की उनकी रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया गया था, जिसके बाद मुंबई साइबर सेल की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने उन्हें छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है. 

इससे पहले सिंगल बेंच के जज जस्टिस एसवी कोटवाल ने साहिल खान की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि, ''पूरा ऑपरेशन इललीगल है. इसमें बहुत बडा अमाउंट शामिल है. फर्जी बैंक अकाउंट बनाए जाते हैं. अलग-अलग फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल भी बड़ी संख्या में किया जाता है. आवेदक सीधे ऐप द लायन बुक 247 से जुड़े हुए हैं. 


ये भी पढ़ें- 47 की उम्र में Sahil Khan ने रचाई दूसरी शादी? वीडियो में अपने से आधी उम्र की लड़की को बताया वाइफ, जानें क्या है मामला


माटुंगा पुलिस ने नवंबर 2023 को एक सोशल एक्टिविस्ट प्रकाश बंकर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी. जिन्होंने सोशल मीडिया पर कई ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप पाए जाने और जिसमें साहिल खान के द्वारा प्रमोटेड खिलाड़ी बुक (महादेव ऐप का एक डिवीजन) भी शामिल था. उन्होंने एक्टर पर खिलाड़ियों को इन्वेस्ट करने और पोर्टल पर साइन अप करने और प्रेरित करने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. दिसंबर 2023 में मुंबई साइबर सेल की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने साहिल और अन्य तीन को समन जारी किया था. हालांकि उस दौरान कोई भी पुलिस पूछताछ के लिए नहीं पहुंचा था. 


ये भी पढ़ें- Sahil Khan की अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज, बेटिंग केस में जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार?


सट्टेबाजी में शामिल होने से साहिल ने किया था इनकार

बता दें कि एफआईआर में कहा गया है कि, '' वह सीधे तौर पर एक ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लीकेशन से जुड़े थे. हालांकि एक्टर और फिटनेस इंफ्लूएंसर साहिल खान ने मामले में गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और दावा किया था कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते, उन्होंने  21 फरवरी, 2022 के इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट एग्रीमेंट पर भरोसा करते हुए 'केवल एक ब्रांड प्रमोटर के रूप में काम किया'. Isports247 एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी, द लायन बुक ब्रांड के प्रचार के लिए है और इसका सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से कोई सीधा संबंध नहीं है. हालांकि पुलिस ने दावा किया कि वह सट्टेबाजी ऐप के को-ऑनर हैं. 

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं साहिल

साहिल खान बॉलीवुड में एक्सक्यूज मी और स्टाइल जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हालांकि उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ कर फिटनेस की राह पकड़ ली और वो एक इंफ्लूएंसर बन गए. उनकी खुद की एक कंपनी है, जिसका नाम डिवाइन न्यूट्रिशन है, जो कि फिटनेस सप्लीमेंट बेचती है. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement