बॉलीवुड
सौभाग्या गुप्ता | May 05, 2024, 08:11 PM IST
1.हीरामंडी

संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी काफी चर्चा में रही. ये भारत की सबसे महंगी वेब सीरीज में से एक है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
2.Sanjay Leela Bhansali's niece Sharmin Segal

शर्मिन सहगल डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की भतीजी हैं. संजय की बहन बेला भंसाली सहगल एक्ट्रेस की मां हैं. वहीं शर्मिन के पिता का नाम दीपक सहगल है.
3.Sharmin Segal debut in Sanjay Leela Bhansali production film

बता दें कि शर्मिन सहगल ने साल 2019 में भंसाली के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'मलाल' से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ मीजान जाफरी भी थे.
4.Sharmin Segal career

शर्मिन सहगल फिल्म 'गोलियों की रासलीला: राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं.
5.Sharmin Segal wedding

एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने साल 2023 में अमन मेहता संग शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.