Advertisement

Rashifal 12 May 2024: वृश्चिक वाले सट्टे और लॉटरी से रहें दूर, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 12 May 2024: वृश्चिक वाले सट्टे और लॉटरी से रहें दूर, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 12 मई 2024, रविवार का दिन (12 May  2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..

🌹मेष राशि -ॐ सूर्याय नमः
आज कीमती बस्तु खरीदने का योग है. रसोई में आज स्वादिष्ट भोजन आपको मिल सकता है. अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से मन थोड़ा दुखी रहेगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.

🌹वृषभ राशि-उपाय- ॐ शिवाय नमः
आज आपका भाग्य साथ देगा. कोट व कचहरी के मामलों से बचकर रहें. कारोबार में लाभ होगा. धन प्राप्ति आसानी से होगी. घरेलू वाद विवाद हो सकता है. परिवार के साथ अपने संबंध मजबूत बनाए रखें.

🌹मिथुन राशि-उपाय-ॐ सूर्याय नमः
आज किसी से बेवजह विवाद न करें. आज के दिन व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है. परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होने के योग हैं. व्यापार व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनी रहेगी.

🌹कर्क राशि-उपाय- ॐ नमः शिवाय
आज आपके धन लाभ के योग बनेंगे. पार्टी पर जाने का प्रोग्राम बनेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा. सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापार व्यवसाय में आपको लाभ की स्थिति बनेगी. नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे.

🌹सिंह राशि-ॐ श्री सूर्य नमः
आज पुराने शत्रु आपको पुराने नुकसान पहुंचा सकते हैं. वाणी के द्वारा किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं. धैर्य बनाए रखें. शारीरिक कष्ट के संभव है. कार्यों में लापरवाही ना बरतें. आज का दिन आराम रहेगा.

🌹कन्या राशि-उपाय-ॐ क्लीमकृषाय नमः
आजपरिवार के सदस्यों के साथ आपको रहना चाहिए. दुष्ट जन आपको हानि पहुचाने की कोशिश करेंगे. लापरवाही से आपके कार्य बिगड़ सकते हैं. नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा जरूर होगी.

🌹तुला राशि-उपाय-ॐ नमः शिवाय 
आज शारीरिक आराम की जरूरत महसूस होगी. दूर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. जोखिम उठाने का कार्य आप कर सकते हैं. नौकरी में सहकर्मियों से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी.

🌹वृश्चिक राशि-उपाय-ॐ क्लीम कृष्णाय नमः
आज आलस बना रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. किसी बड़ी समस्या से आपको आज छुटकारा मिलने की संभावना है. आज अप्रत्याशित लाभ आपको हो सकते हैं. सट्टे और लॉटरी से आज दूरी बनाकर रखें.

🌹धनु राशि -उपाय-ॐ क्लीम रमाय नमः
आज कोई बड़ा कार्य आप कर सकते हैं. पूजा पाठ में आपका मन लगा रहेगा. किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मन पड़ेगा. कानूनी अड़चन दूर होकर आपको फायदा मिलेगा. दिन सामान्य रहेगा.

🌹मकर राशि-उपाय-ॐ क्लीम मधुसुद्धनय नमः
आज के दिन कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे लोगों का दिल दुखे. व्यवसाय की यात्रा में सफलता प्राप्त होगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे. अपनी उधारी समय पर चुकाने का प्रयास अवश्य करें. भाग्य का साथ मिलेगा.

🌹कुम्भ राशि-उपाय- ॐ क्लिम कृष्णाय नमः
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. निर्णय लेने में आपको दिक्कत होगी. कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है. स्त्री पक्ष से आपको लाभ की संभावना है. परिवार की हेल्प से आपके कार्य आज बनेंगे.

🌹मीन राशि - उपाय-ॐ नमः शिवाय
आज के दिन लेन-देन के मामलों में बच कर रहें. आपका अप्रत्याशित खर्च आज हो सकता है. पुराने रोग के कारण परेशान हो सकते हैं. नौकरी में अधिकारी और आपको परेशान कर सकते हैं. दूसरे के कार्यों में ज्यादा इंटरेस्ट ना दिखाएं.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement