Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2024 RCB vs DC Highlights: आरसीबी ने दिल्ली को 47 रन से हराया, लगातार पांचवीं जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बरकरार

IPL 2024 Bengaluru vs Delhi IPL Match Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं. आरसीबी लगातार पांचवीं जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है.

Latest News
IPL 2024 RCB vs DC Highlights: आरसीबी ने दिल्ली को 47 रन से हराया, लगातार पांचवीं जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बरकरार
Add DNA as a Preferred Source

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2024 में जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. रविवार, 12 मई को आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. यह फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली टीम की मैजूदा सीजन में लगातार पांचवीं जीत रही. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आरसीबी ने 187 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दिल्ली 140 पर ही सिमट गई. दिल्ली की 13 मैचों में यह सातवीं हार रही.

आरसीबी के गेंदबाजों ने किया कमाल

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी ने पावरप्ले के अंदर डुप्लेसी और विराट कोहली के बड़े विकेट गंवा दिए. रजत पाटीदार और विल जैक्स ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े. इस बीच दोनों बल्लेबाजों को जीवनदान भी मिले. पाटीदार 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. विल जैक्स ने 29 गेंद में 41 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. एक समय 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना चुकी आरसीबी 220 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन दिल्ली ने मिडिल ओवरों में वापसी करते हुए उन्हें 200 के नीचे रोक दिया.


ये भी पढ़ें: BCCI का बड़ा ऐलान, दो फेज में खेली जाएगी रणजी ट्रॉफी 


कैमरन ग्रीन 24 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए. कोहली ने 13 गेंद में एक चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 27 रन ठोके.  दिल्ली की ओर से खलील अहमद और ईशांत शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए.

एम चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर टारगेट डिफेंड करना कभी भी आसान नहीं रहता है, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाकर दिल्ली को हमेशा बैकफुट पर रखा. डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ही टिककर खेल पाए. उन्होंने 39 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए. जेक फ्रेजर मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बिग हिटर रन आउट हुए, जिसने आरसीबी के लिए मुकाबला आसान बना दिया. आरसीबी की ओर से यश दयाल ने 3 जबकि लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए. वहीं स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज और कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता मिली.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement