Advertisement

Ramayan के सेट से फिर लीक हुईं फोटोज, राम-सीता के गेटअप में कमाल लगे Ranbir और Sai Pallavi, यहां देखें लुक

Nitesh Tiwari की फिल्म Ramayan के सेट से एक बार फिर फोटोज लीक हुई हैं. इस बार भगवान राम और माता सीता के रोल में नजर आने वाले Ranbir Kapoor और Sai Pallavi का फर्स्ट लुक लीक हुआ है.

Latest News
Ramayan के सेट से फिर लीक हुईं फोटोज, राम-सीता के गेटअप में कमाल लगे Ranbir और Sai Pallavi, यहां देखें लुक

Ranbir kapoor Sai Pallavi रणबीर कपूर साई पल्लवी

Add DNA as a Preferred Source

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म 'रामायण' (Ramayan) को लेकर बीते काफी दिनों से बज जारी है. इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भगवान राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) को माता सीता और यश (Yash) को रावण के रोल में देखा जाएगा. फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई डिटेल सामने आती रहती है. वहीं बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग शुरू (Ramayan Shooting) हो गई है और सेट की फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी. वहीं अब रणबीर और साई पल्लवी का फिल्म से फर्स्ट लुक भी लीक हो गया है. उनकी ये तस्वीरे तेजी से वायरल हो रही हैं.

Zoom ने रामायण  फिल्म के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में रणबीर भगवान राम और सीता के रूप में साई पल्लवी को देखा गया. इन लीक हुईं तस्वीरों में दोनों स्टार्स का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. ये पहली बार है जब रणबीर और साई किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

नितेश तिवारी की रामायण की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है. कुछ दिन पहले भी सेट की कुछ फोटोज लीक हुई थीं. बड़े बजट की इस फिल्म की तमाम तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. इसी के चलते फिल्म के डायरेक्टर ने सेट पर 'नो फोन पॉलिसी' का फरमान जारी कर दिया था. हालांकि अब इन फोटो के लीक होने के बाद मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है.


ये भी पढ़ें: एनिमल से श्रीराम ऐसे बने रणबीर कपूर, चौंका देंगी ट्रांस्फॉर्मेशन की ये 3 तस्वीरें


दशरथ के रोल में नजर आएंगे Arun Govil

कुछ दिन पहले रामायण के सेट से कुछ और तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें राजा दशरथ के गेटअप में अरुण गोविल को देखा गया. वहीं, रानी कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता नजर आईं.


ये भी पढ़ें: भगवान राम बनकर मालामाल हो गए Ranbir Kapoor, जानें रावण को मिले कितने करोड़


तीन पार्ट में आएगी रामायण 

नितेश तिवारी रामायण को 3 पार्ट में रिलीज किया जाएगा. खबरों की मानें तो पहला पार्ट अगले साल के सेकेंड हाफ तक रिलीज हो सकता है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement