Advertisement

शादी के 6 साल बाद पिता बनेंगे Justin Bieber, अनोखे अंदाज में अनाउंस की पत्नी Hailey Bieber की प्रेगनेंसी

कनाडियन सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने हाल ही में अपनी पत्नी हैली (Hailey Bieber) की प्रेग्नेंसी की घोषणा की है और इस खबर को शेयर करते हुए जस्टिन ने खुशी जाहिर की है.

Latest News
शादी के 6 साल बाद पिता बनेंगे Justin Bieber, अनोखे अंदाज में अनाउंस की पत्नी Hailey Bieber की प्रेगनेंसी

Justin Bieber Hailey Bieber

Add DNA as a Preferred Source

कनाडियन सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) दुनिया भर में अपने गानों के लिए मशहूर हैं. भारत में भी उनके लाखों की संख्या में फैंस हैं. वहीं, जस्टिन ने 2018 में अमेरिकी मॉडल हैली (Hailey Bieber) के साथ शादी की थी. शादी के 6 साल बाद कपल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं, जिसको लेकर हाल ही में जस्टिन ने घोषणा की है. बता दें कि जस्टिन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं.

गुरुवार को जस्टिन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है. बीबर ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें और पत्नी हैली के साथ वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हैली बेहद खूबसूरत व्हाइट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान हैली अपने बेबी बंप के साथ पोज देते हुए दिख रही हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि कपल फादर को सामने खड़े होकर एक दूसरे से कुछ वादे करते हुए और अपनी शादी की यादों को ताजा करते हुए दिख रहे हैं.

फैंस ने दी बधाई

हैली और जस्टिन की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं. जस्टिन और हैली एक साथ पोज कर रहे हैं. इसके अलावा जस्टिन, हैली की फोटोज क्लिक करते हुए भी नजर आ रहे हैं. वहीं, एक तस्वीर में जस्टिन अपनी पत्नी हैली की किस करते हुए और हग करते हुए दिख रहे हैं. वहीं, फैंस ने भी कपल को ढेरों बधाई दी.


ये भी पढ़ें- Vikrant Massey ने पैसों के लिए कैब ड्राइवर के साथ की गाली-गलौज? वीडियो देखकर उड़े फैंस के होश


साल 2018 में जस्टिन-हैली ने की थी शादी

पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिन और हैली ने जुलाई में बहामास में सगाई करने के ठीक दो महीने बाद सितंबर 2018 में न्यूयॉर्क सिटी कोर्ट हाउस में शादी की थी. उस समय कपल के एक करीबी सूत्र ने पीपल मैगजीन को बताया था, '' वे आगे बढ़ें और बिनी किसी की बात सुने उन्होंने ऐसा किया है.


ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16 फेम Abdu Rozik करेंगे शादी, 19 साल की लड़की संग इस दिन होगा निकाह  


शादी के एक साल बाद होस्ट की थी पार्टी

बता दें कि 30 सितंबर 2019 को कपल ने परिवार और दोस्तों के लिए एक वैडिंग फंक्शन रखा था. जस्टिन और हैली ने बेहद खूबसूरत अंदाज में शादी की थी. कपल ने साउथ कैरोलिना के ब्लफटन में मोंटाज पाल्मेटो ब्लफ में शाम के वक्त एक दूसरे से शादी के वादे किए थे और टिफनी वेडिंग बैंड पहनाए थे.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement