Advertisement

Siddharth Aditi Rao Hydari Wedding: एक और सीक्रेट शादी की डिटेल लीक, जानें कब कहां हुईं रस्में

Siddharth-Aditi Rao Hydari Wedding: अदिती राव हैदरी और सिद्धार्थ ने गुपचुप शादी कर ली है और सीक्रेट शादी से जुड़ी कई बड़ी बातें लीक हो गई हैं.

Latest News
Siddharth Aditi Rao Hydari Wedding: एक और सीक्रेट शादी की डिटेल लीक, जानें कब कहां हुईं रस्में

अदिती राव हैदरी और सिद्धार्थ की सीक्रेट शादी

Add DNA as a Preferred Source

तापसी पन्नू के बाद फिल्म इंडस्ट्री के एक और स्टार कपल की सीक्रेट शादी की खबरें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि अदिती राव हैदरी और सिद्धार्थ (Siddharth-Aditi Rao Hydari Wedding) एक-दूसरे के साथ फेरे ले चुके हैं. दोनों ने कब और कहां गुपचुप शादी रचाई है इसकी पूरी डिटेल लीक हो गई है. हालांकि, अदिती और सिद्धार्थ में से किसी ने भी इन खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अफवाहें लिव इन में रहने की भी खूब थीं लेकिन इस कपल ने कभी सबके सामने हां या ना नहीं किया.

काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि अदिती राव हैदरी और सिद्धार्थ लिव इन में रहते हैं और जल्द ही खुशखबरी दे सकते हैं. अदिती और सिद्धार्थ कई मौकों पर एक साथ स्पॉट भी किए गए हैं. हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस कपल ने लंबे समय तक डेट करने के बाद फाइनली शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि दोनों की ये शादी सीक्रेट तरीके हुई है. दावे के मुताबिक दोनों ने वानापर्थी जिले में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच एक-दूसरे का हाथ जिंदगी भर के लिए थाम लिया है.


ये भी पढ़ें- रिलीज हुआ Heeramandi का पहला गाना Sakal Ban, दिखा Manisha, Aditi और Richa का खूबसूरत अंदाज


बताया जा रहा है कि ये सीक्रेट शादी श्रीरंगपुर में हुई है, जिसमें गिने-चुने लोग ही शामिल हुए थे. हालांकि, अभी तक इन खबरों को लेकर अदिती और सिद्धार्थ दोनों ने ही चुप्पी साधे रखी है. बता दें कि ये दोनों फिल्म 'महा समुंदरम' में एक साथ नजर आए थे, इस फिल्म में इन दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी. अब फैंस को इंतजार है कि कब ये दोनों ऑफिशियली अपनी शादी का ऐलान करेंगे और शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement