Advertisement

Khel Khel Mein अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाएंगे Fardeen Khan, एक्शन-कॉमेडी वाली फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

Akshay Kumar अब अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. खास बात ये है कि उनकी अपकमिंग मूवी Khel Khel Mein में Fardeen Khan और Taapsee Pannu जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं.

Latest News
Khel Khel Mein अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाएंगे Fardeen Khan, एक्शन-कॉमेडी वाली फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

Khel Khel Mein

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को हाल ही में एक्शन पैक फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyaan Chote Miyaan) में देखा गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (BMCM box office collection) पर ठीक ठाक कमाई की और अब एक्टर अपनी इस साल की अगली रिलीज को लेकर तैयार हैं. जी हैं, अक्षय की अपकमिंग फिल्म खेल-खेल में (Khel Khel Mein film) इसी साल थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. मूवी को लेकर अपडेट सामने आई हैं. वहीं इसकी तगड़ी स्टार कास्ट (Khel Khel Mein starcast) का भी खुलासा हो गया है.

सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें अक्षय कुमार की अपनकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट आया है. इस फोटो में अक्षय के साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जयसवाल, आदित्य सील और निर्देशक मुदस्सर अजीज नजर आए. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा हो गया है. अक्षय कुमार ने इस साल अपने बर्थडे पर फैंस को तोहफा देने का फैसला किया है. खेल खेल में मूवी उनके बर्थडे के तीन दिन पहले यानी 6 सितंबर को रिलीज होगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)


ये भी पढ़ें: 2024 में ये 7 'फिल्मी छुपे रुस्तम' करेंगे धमाकेदार कमबैक


इस फोटो के कैप्शन में लिखा था 'हंसी, ड्रामा और ढेर सारी मस्ती की रोलरकोस्टर सवारी के लिए तैयार हो जाइए! अपने कैलेंडर में 06 सितंबर, 2024 को मार्क करें जब Khel Khel Mein सिनेमाघरों में रिलीज होगी.' इस देख साफ जाहिर है कि फिल्म एक्शन कॉमेडी से भरी होगी. 


ये भी पढ़ें: Akshay Kumar के बेटे को डेट कर रही हैं Nysa? इस फोटो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका 


Khel Khel Mein दिखा पाएगी कमाल?

अक्षय कुमार काफी समय से एक बड़ी हिट के लिए तरस रहे हैं. इसी साल ईद पर रिलीज हुई उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. वहीं पिछले साल रिलीज हुई ओएमजी 2 तो अच्छी रही पर बीते कई सालों से अक्षय फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं. ऐसे में एक्टर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement