Advertisement

बिहार के लखीसराय में छठ पूजा से लौटते समय 6 लोगों को मारी गोली, दो की मौत

Lakhisarai Murder Case: लखीसराय में छठ घाट से अपने घर लौटते समय एक परिवार के छह लोगों को गोली मारी गई है जिसमें दो की मौत हो गई है.

बिहार के लखीसराय में छठ पूजा से लौटते समय 6 लोगों को मारी गोली, दो की मौत

Lakhisarai Firing Case

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के लखीसराय में एक भीषण हत्याकांड सामने आया है. सोमवार सुबह छठ पूजा के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहे एक परिवार के छह लोगों को गोली मारी गई है. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, लव अफेयर के चक्कर में यह हमला किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, घर से थोड़ी ही दूरी पर 6 लोगों को गोली मारी गई. घायलों में दोनों मृतक की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. फायरिंग के पीछे आपसी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है. घटना लखीसराय के कवैया थाना इलाके के पंजाबी मोहल्ला की है. घटना के बाद अफरी-तफरी का माहौल बन गया.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली को पकड़ने वाले शख्स को खालिस्तानी आतंकी देगा 10,000 डॉलर का इनाम 

चार लोग बुरी तरह घायल
बताया गया है कि इस गोलीबारी में एक ही परिवार को निशाना बनाया गया. जिसमें शशिभूषण झा के दो बेटे चंदन झा और राजेंद्र झा की मौत गोली लगने से हो गई जबकि खुद शशिभूषण झा, इनके एक और बेटे दुर्गा झा, बहु लवली देवी, पत्नी राजनंदन झा एवं प्रीति देवी, पत्नी कुंदन झा गोली लगने से जख्मी हैं. घटना की सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गए हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आ गई कड़ाके की ठंड, जानिए कितना पहुंचा तापमान 

एसपी पंकज कुमार ने छह लोगों को गोली लगने और दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. एसपी ने बताया घटना के पीछे आपसी रंजिश है। एसपी के अनुसार फायरिंग की घटना आशीष चौधरी नामक युवक के द्वारा की गई है. पुलिस आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement