Advertisement

Shubh Shagun के सेट पर Krishna Mukherjee के साथ निर्माता ने की थी ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर सुनाई आपबीती

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने आखिरी शो शुभ शगुन (Shubh Shagun) के निर्माता पर परेशान करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं.

Latest News
Shubh Shagun के सेट पर Krishna Mukherjee के साथ निर्माता ने की थी ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर सुनाई आपबीती

Krishna Mukherjee

Add DNA as a Preferred Source

कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने टीवी शो ये हैं मोहब्बतें ( Yeh Hai Mohabbatein) से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसके बाद वह दंगल टीवी के शुभ शगुन (Shubh Shagun) में शहजादा धामी के साथ नजर आई थीं. उसके बाद एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था. हालांकि काफी वक्त के बाद अब एक्ट्रेस ने शो छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया है, जो कि काफी हैरान करने वाली है. 

दरअसल, शनिवार को कृष्णा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और उन्होंने शो शुभ शगुन के निर्माता पर परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपनी बकाया फीस न मिलने का भी आरोप लगाया है, जिसके कारण उन्होंने शो की शूटिंग बंद कर दी थी. एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया कि वह निर्माता की वजह से पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन और एंग्जायटी से गुजर रही हैं और उन्होंने ये भी दावा किया है कि शो के सेट पर उन्हें परेशान किया गया था. उन्होंने कहा कि निर्माता ने उन्हें मेकअप रूम में बंद कर दिया था और कई बार धमकी भी दी. 


ये भी पढ़ें- Krishna Mukherjee ने हनीमून पर शेयर की प्राइवेट Photos, देखकर ट्रोल करने लगे लोग


कृष्णा ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर खोली निर्माता की पोल

उन्होंने लिखा, '' मुझमें कभी अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन आज मैंने फैसला किया कि मैं इसे अब और नहीं रोकूंगी. मैं मुश्किल दौर से गुजर रही हूं और पिछले डेढ़ साल मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थे. मैं डिप्रेशन और चिंतित हूं और जब मैं अकेली थी तो दिल खोलकर रोती थी. यह तब शुरू हुआ, जब मैंने दंगल टीवी के लिए अपना आखिरी शो शुभ शगुन करना शुरू किया. वो मेरी लाइफ का सबसे खराब फैसला था. मैं ऐसा कभी नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैंने दूसरों की बात सुनी और कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिए. 


ये भी पढ़ें- Krishna Mukherjee ने ऑरेंज Bikini पहन ट्रोल्स को दिया जवाब, लोगों को याद आया Deepika Padukone वाला बवाल


शुभ शगुन के निर्माता ने दी कृष्णा को धमकी

उन्होंने आगे लिखा, ''प्रोडक्शन हाउस और निर्माता कुंदन सिंह ने मुझे कई बार परेशान किया है. यहां तक कि एक बार उन्होंने मुझे मेरे मेकअप रूम में बंद कर दिया था, क्योंकि मैं उस वक्त ठीक नहीं थी और मैंने शूटिंग न करने का फैसला किया था, क्योंकि वो मुझे मेरे काम के लिए भुगतान नहीं कर रहे थे और मैं भी अस्वस्थ थी. जब मैं कपड़े चेंज कर रही थी, वो मेरे मेकअप रूम के दरवाजे को पीट रहे थे, जैसे कि वो इसे तोड़ देंगे. उन्होंने आज तक मेरे 5 महीनों की फीस नहीं दी है और यह सचमुच बहुत बड़ा अमाउंट है. मैं प्रोडक्शन हाउस और दंगल ऑफिस गई हूं, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सुनी. 

कृष्णा डर के कारण नहीं कर रहीं दूसरा शो

आखिर में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सेट पर अनसेफ फील हुआ और इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया. उन्होंने कहा, कई बार धमकी भी दी गई, पूरे टाइम मैं अनसेफ फील करती थी, टूटा हुआ और डरा हुआ फील करती थी. मैंने कई लोगों से मदद मांगी लेकिन कुछ नहीं मिला. इसमें कोई कुछ नहीं कर सका. लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं कोई शो क्यों नहीं कर रही हूं? यही कारण है. मुझे डर लग रहा है कि अगर वही बात दोबारा हुई तो क्या होगा? मुझे जस्टिस चाहिए. 

टीवी स्टार्स ने दिया कृष्णा का साथ

बता दें कि जैसे ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला, तभी टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने उनका समर्थन किया और कानूनी कार्रवाई करने को कहा. अली गोनी ने कमेंट में कहा कि पुलिस कंप्लेंट फाइल करने के लिए तैयार रहें, जब वो मुंबई आएं तो. श्रद्धा आर्या, अदिति भाटिया, पवित्रा पुनिया और कई अन्य टीवी एक्टर्स ने उनकी इस लड़ाई में साथ देने की बात कही. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement