Advertisement

Ganga Saptami 2024: आज मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजाविधि तक

हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024 Importance) का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा अर्चना करने से पुण्यों की प्राप्ति होती है.

Latest News
Ganga Saptami 2024: आज मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजाविधि तक
Add DNA as a Preferred Source

Ganga Saptami 2024: हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का बड़ा महत्व है. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024 Date And Time) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन मां गंगा में स्नान के बाद उनकी पूजा पाठ और दान पुण्य किया जाता है. इससे व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति आती है. सभी तरह की परेशानी और जटिलताओं का अंत होता है. गंगा सप्तमी पर ही भगवान शिव ने गंगा जी के वेक को कम करने के लिए उन्हें अपनी जटाओं में धारण कर लिया था. यही वजह है कि गंगा सप्तमी का त्योहार बहुत ही खास होता है. वहीं इस बार गंगा सप्तमी की तारीख को संशय बना हुआ है. आइए जानते हैं किस दिन मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, इसकी पूजा विधि से लेकर शुभ मुहूर्त...

गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त (Ganga Saptami Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी की शुरुआत 14 मई को सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगी. यह अगले दिन 15 को सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी. उदयतिथि को देखते हुए गंगा सप्तमी 14 मई 2024 को मनाई जाएगी. इस दिन 3 शुभ योग भी बन रहे हैं. इनमें माता की आरती और पूजा अर्चना करना से विशेष लाभ मिलेंगे. 14 मई को रवि योग, वृद्धि योग और करण योग का शुभारंभ हो रहा है. इन योग में पूजा अर्चना करने का बड़ा लाभ प्राप्त होगा. 

गंगा सप्तमी की पूजा  विधि (Ganga Saptami Puja Vidhi)

गंगा सप्तमी के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक करना चाहिए. संभव हो तो गंगा नदी में स्नान कर सकते हैं. मान्यता है कि गंगाजल से स्नान करने पर भक्त को सभी दुख कष्टों और पापों से मुक्ति मिल जाती है. 

गंगा सप्तमी का महत्व (Ganga Saptami Mehatav) 

धार्मिंक मान्यता है कि गंगा सप्तमी में गंगा का पूजन और स्नान दान करने मात्र से पुण्यों की प्राप्ति होती है. जातक को सभी परेशानी और कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement